Blog

छत्तीसगढ़ में 3% बढ़ा IAS-IPS का महंगाई भत्ता, जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर भी मिलेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में IAS, IPS और अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद अब इन अफसरों को 60 की जगह 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। यही नहीं जुलाई से अब तक का एरियर्स भी दिया जाएगा।

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 29 अक्टूबर 2026 को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की थी। इसके बाद अखिल भारतीय सेवाओं के महंगाई भत्ता नियम, 1972 के तहत यह बढ़ी हुई दर राज्य में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों पर भी लागू हो गई है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि, यदि किसी अधिकारी को तय राशि से अधिक महंगाई भत्ते का भुगतान हो जाता है तो अतिरिक्त राशि संबंधित अधिकारी से वसूल की जाएगी। एरियर का भुगतान उसी कार्यालय से किया जाएगा, जहां से संबंधित अवधि में अधिकारी का वेतन निकाला गया था। संबंधित कार्यालयों को वेतन पर्चियों में संशोधन कर बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले भुगतान की गई राशि का समायोजन भी किया जाएगा।

The post छत्तीसगढ़ में 3% बढ़ा IAS-IPS का महंगाई भत्ता, जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर भी मिलेगा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button