*
*पिपरिया पुलिस की कार्यवाही में गाँजा बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार।*
*356 ग्राम गाँजा एवं बिक्री रकम सहित कुल- 18,050/- रुपये की मशरूका जप्त।*
*आरोपी के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक- 399/2026, धारा 20(बी)(ii)(ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।*
कबीरधाम जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देश पर थाना पिपरिया पुलिस द्वारा गाँजा बिक्री के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
*गाँजा बिक्री करते आरोपी पकड़ा गया-* दिनांक- 17.11.2026 को थाना पिपरिया पुलिस को ग्राम इंदौरी में रामभजन चंद्रवंशी के घर के सामने गाँजा बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी रामभजन चंद्रवंशी, पिता स्व. नारायण चंद्रवंशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम इंदौरी, थाना पिपरिया को गाँजा बिक्री करते पाए जाने पर रंगे हाथों उपस्थित गवाहों के समक्ष पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 356 ग्राम गाँजा, जिसकी अनुमानित कीमत 17,800/- रुपये तथा बिक्री रकम 250/- रुपये जप्त की गई। इस प्रकार कुल 18,050/- रुपये की मशरूका जप्त की गई।
*एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही*
उक्त मामले में थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक- 399/2026, धारा 20(बी)(ii)(ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।
*पुलिस टीम की भूमिका-* उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री नितिन तिवारी के नेतृत्व में थाना पिपरिया पुलिस टीम द्वारा की गई। कबीरधाम पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी है।





