*1 दिसम्बर से आंदोलनरत होंगे ग्राम रोजगार सहायक*
कुंडा — अपनी जायज मांगो को लेकर प्रान्त के रोजगार सहायक दिसम्बर माह में काम बंद कलम बन्द करने की तैयारी में है,बता दे कि पिछले कई सालों से अपनी जायज मांगो को लेकर रोजग़ार सहायक संघ के द्वारा विभागीय मंत्री व मंत्रालय का चक्कर लगा रहे थे,जिसमे इनकी बात नही बनी तो अब प्रदेश स्तर में अनिश्चित कालीन हड़ताल की तैयारी हो गई है,बता दे कि पिछले 20 साल से मनरेगा(पूर्व नाम) अब VB GRAM G में काम करते चले आ रहे है फिर भी आज तक इनका मानदेय 8765 रुपया ही है जो कि काम के हिसाब से बहुत कम है,VB GRAM G बहुत हाई टेक हो गया है सभी काम हाई टेक मोबाइल डिवाइस से होता है,8 हजार में मोबाइल खरीदे की घर चलाये,इन्ही सभी बातों को लेकर शासन प्रशासन से बार बार आवेदन निवेदन किया है,जब बात नही बनी तब जा के अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया,प्रांतीय आह्वान पर जनपद पंचायत पंडरिया में अध्यक्ष भरत साहू के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी GRS सदस्यों के द्वारा 1 दिसम्बर से हड़ताल में जाने की सहमति बनी है,वही बैठक में ब्लॉक/जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत खांडे, कार्यकारिणीअध्यक्ष परमेश्वर सोनवानी, सचिव तोरण महरा,रज्जु,रामेश्वर, संतराम,सरजू,राकेश,पुन्नू,जुबराज,जानू राम,महिला विंग से,उपाध्यक्ष रेवती साहू,प्रियंका, युवती,अंजू,सुनीता,एवम ब्लाक के सभी रोजगार सहायक बड़ी संख्या मेंउपस्थित रहे।





