देश दुनिया

गुड़हल के फूलों से शैंपू कैसे बनाएं? जानें शैंपू बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

गुड़हल के फूलों से शैंपू कैसे बनाएं? जानें शैंपू बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

बालों को साफ, सिल्की, शाइनी और मजबूत बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के शैंपू का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार अलग-अलग शैंपू इस्तेमाल करने के बाद भी मनचाहे रिजल्ट्स नहीं मिल पाते हैं. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो आप खुद घर पर एक हर्बल शैंपू बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. खासकर आप गुड़हल के फूलों से तैयार शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं. गुड़हल के फूलों को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लंबे समय से इन फूलों का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए किया जाता रहा है. ब्यूटी एक्सपर्ट ज्योति अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर पर गुड़हल के फूलों से शैंपू बनाने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

चाहिए होंगी ये चीजें- 

इस शैंपू को बनाने के लिए आपको-

  • 15 से 20 ग्राम सूखे गुड़हल के फूल
  • 40 ग्राम रीठा
  • 40 ग्राम सूखा आंवला
  • 4 से 5 ग्राम रोजमेरी
  • 2 से 3 ग्राम भृंगराज
  • 15 से 20 ग्राम मेथी दाना
  • 25 ग्राम अलसी के बीज और
  • 4 से 5 ग्राम सूखी गुलाब की पंखुड़ियों की जरूरत होगी.

कैसे बनाएं शैंपू?

  • सबसे पहले रीठा, आंवला, रोजमेरी, भृंगराज और मेथी दाना को एक साथ एक बड़े बर्तन में डालकर धो लें. इसके बाद इसे 2 से 3 कप साफ पानी में भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें.
  • अगले दिन सभी चीजों को इसी पानी के साथ 8 से 10 मिनट उबाल लें.
  • तय समय बाद इसके पानी को छानकर किसी साफ बाउल में अलग निकाल लें.
  • अब, एक बार फिर सभी चीजों में पानी डालें और इसे अच्छी तरह उबाल लें. उबलने के बाद पानी को हल्का ठंडा होने दें.
  • जब, ये अच्छी तरह ठंडा हो जाए, तब इसे हाथों की मदद से अच्छी तरह मसल लें. ऐसा करने से आपको झाग वाला पानी मिलेगा. इसे छानकर पहले से तैयार उबाले हुए पानी में मिला लें.
  • अब, आपके पास ब्राउन कलर का पानी होगा.
  • इसके बाद एक पैन में सूखे गुड़हल के फूल, अलसी के बीज और सूखी गुलाब की पंखुड़ियों को डालें, इसमें एक से डेढ़ कप पानी डालें और अच्छी तरह उबाल लें.
  • उबलने के बाद ये जेल जैसा बन जाएगा, इसे तुरंत छानकर पहले से तैयार पानी में मिला लें.
  • बस इतना करते ही आपको होम मेड शैंपू बनकर तैयार हो जाएगा. आप इसे अपने बालों को धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button