मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल कक्षा 12वीं में सतना जिले की प्रियल द्विवेदी (492 अंक) ने टॉप किया है। सभी संकायों में उन्होंने सबसे अधिक अंक लाकर रैंक-1 हासिल की है। साथ ही टॉप-3 में भी विज्ञान संकाय का दबदबा रहा है। पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर ग्वालियर की रिमझिम करोठिया (वाणिज्य संकाय) ने 491 अंक हासिल किए। जबकि तीसरे स्थान पर भी विज्ञान के हर्ष पांडे (सतना) ने 500 मार्क्स प्राप्त किए
एमपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट
रैंक | संकाय | नाम | प्रतिशत | प्राप्तांक | जिला |
1 | विज्ञान | प्रियल द्विवेदी | 98.4 | 492 | सतना |
2 | वाणिज्य | रिमझिम करोठिया | 98.2 | 491 | ग्वालियर |
3 | विज्ञान | हर्ष पांडे | 98.0 | 490 | सतना |
MPBSE 12th Stream-wise Topper: संकाय-वार टॉपर
संकाय | नाम | प्राप्तांक | जिला |
विज्ञान | प्रियल द्विवेदी | 492 | सतना |
वाणिज्य | रिमझिम करोठिया | 491 | ग्वालियर |
कला | अंकुर यादव | 489 | रीवा |
गृह विज्ञान | योग्यता टंक | 478 | भिण्ड |
जीव विज्ञान | गार्गी अग्रवाल | 484 | दमोह |
कृषि | हरिओम साहू | 486 | छिंदवाड़ा
|
MP Board Arts Stream Topper: कला संकाय के टॉप-5 टॉपर्स की सूची
एमपी बोर्ड कला संकाय में इस वर्ष भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पर रीवा जिले के अंकुर यादव रहे, जिन्होंने 489 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर तीन छात्र संयुक्त रूप से रहे: रीवा के आर्यन पांडे, अभिषेक मिश्रा और शहडोल की हीना देवी, इन सभी ने 488 अंक प्राप्त किए।
तीसरे स्थान पर विदिशा जिले की अर्चना अहिरवार रहीं, जिन्होंने 487 अंक प्राप्त किए। चौथे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे: पन्ना के रंजीत कुमार पटेल, रीवा की दिव्यांशी सिंह भदोरिया, और इंदौर की वैदेही मंडलोई, इन सभी ने 486 अंक अर्जित किए।
पांचवें स्थान पर दो छात्र संयुक्त रूप से रहे: विदिशा के अंश शर्मा और भोपाल के निखिल कुमार पांडे, दोनों ने 485 अंक प्राप्त किए।
विज्ञान संकाय के टॉप-5 टॉपर्स की सूची
एमपी बोर्ड के विज्ञान संकाय में इस वर्ष सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सतना जिले की प्रियल द्विवेदी ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने कुल 492 अंक अर्जित किए। दूसरे स्थान पर सतना के हर्ष पांडे और धार जिले के सरफराज पटेल संयुक्त रूप से रहे, दोनों ने 490 अंक प्राप्त किए।
तीसरे स्थान पर रीवा जिले की मन्दाकिनी पांडे रहीं, जिन्होंने 489 अंक प्राप्त किए। चौथा स्थान दतिया के यशं सूर्यन और जबलपुर के कार्तिक गुप्ता को संयुक्त रूप से मिला, दोनों ने 488 अंक हासिल किए। पांचवें स्थान पर मुरैना के हर्ष राजोरिया, टीकमगढ़ की तान्या साहू और छिन्दवाड़ा की सोनू हिंगवे संयुक्त रूप से रहे, जिन्होंने 487 अंक प्राप्त किए।
वाणिज्य संकाय के टॉप-5 टॉपर्स की सूची
वाणिज्य संकाय में इस वर्ष का प्रथम स्थान ग्वालियर की रिमझिम करोठिया ने प्राप्त किया है, जिन्होंने 491 अंक अर्जित किए। दूसरे स्थान पर सीधी के अभय सिंह रहे, जिन्हें 489 अंक प्राप्त हुए। तीसरा स्थान मण्डला जिले के मो. जीशान कुरैशी को मिला, जिन्होंने 488 अंक हासिल किए।
चौथे स्थान पर तीन छात्र संयुक्त रूप से रहे। भोपाल की निशु पंडित, भोपाल के प्रांजल कुशवाहा और मण्डला के तेजस ठाकुर, इन सभी ने 487 अंक प्राप्त किए। पांचवें स्थान पर रीवा की प्राची पांडे रहीं, जिन्होंने 486 अंक अर्जित किए। वाणिज्य संकाय में राज्य के विभिन्न जिलों से विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना परचम लहराया है।
जीव विज्ञान संकाय की टॉपर लिस्ट
जीव विज्ञान संकाय के टॉपर्स की सूची में पहले स्थान पर गार्गी अग्रवाल (दमोह) और दिव्यांशु तिवारी (सीधी) हैं, दोनों ने 484 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर स्नेहा शर्मा (ग्वालियर), दीपिका सिंह (सतना), और पार्थ राठौड़ (सीहोर) हैं, जिनके अंक समान हैं, 483। तीसरे स्थान पर anvi राजोरिया (मुरैना) और इवा जैन (भोपाल) हैं, दोनों ने 482 अंक हासिल किए। चौथे स्थान पर उन्नति अग्रवाल (टीकमगढ़), दुष्यन्त मावर (इंदौर), सानवी द्विवेदी (कटनी), और प्रिंसी पटेल (मण्डला) हैं, जिनके अंक समान हैं, 480। पांचवें स्थान पर कृष्ण प्रताप सिंह (धार), दर्शनी यादव (विदिशा), और रिया पटवा (गंजबासौदा) हैं, जिन्होंने 479 अंक प्राप्त किए।
कृषि संकाय की टॉपर लिस्ट
कृषि संकाय के टॉपर्स की सूची में पहले स्थान पर हरिओम साहू (छिन्दवाड़ा) हैं, जिन्होंने 486 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर साकेत दुबे (नरसिंहपुर) और रघुवीर गौतम (डिंडोरी) हैं, दोनों ने 484 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर प्रियंका रावत (शिवपुरी) हैं, जिन्होंने 481 अंक हासिल किए। चौथे स्थान पर अक्षय खरे (निवाड़ी), जयदीप कछाया (खण्डवा), और फ़िज़ा खान (बालाघाट) हैं, जिनके अंक 480 हैं। पांचवें स्थान पर स्नेहा ओझा (शिवपुरी) हैं, जिन्होंने 479 अंक प्राप्त किए।
गृह विज्ञान संकाय की टॉपर लिस्ट
गृह विज्ञान संकाय के टॉपर्स की सूची में पहले स्थान पर योग्यता टंक (भिण्ड) हैं, जिन्होंने 478 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर शिरीन फातमा अंसारी (झाबुआ) हैं, जिन्होंने 473 अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर मारूफ बानो (भिण्ड) हैं, जिन्होंने 471 अंक प्राप्त किए।