देश दुनिया

तैयारी पूरी… 1126 गांवों के किसानों को मिलेगी राशि, खाते में आएंगे रुपए

दीपावली से पहले किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अतिवृष्टि और जलभराव से सोयाबीन फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अक्टूबर को वन क्लिक के माध्यम से 265 करोड़ की राशि किसानों के खातों में अंतरित करेंगे।

इस राशि से उज्जैन जिले के 1126 गांवों के हजारों कृषक लाभान्वित होंगे। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अपर कलेक्टर शाश्वत शर्मा ने बताया कि राशि का वितरण तहसीलवार प्रभावित रकबे और किसानों की संख्या के अनुसार किया जाएगा।

अतिवृष्टि से जिले में सोयाबीन की फसल को भारी क्षति हुई थी। खेतों में जलभराव के कारण किसानों की मेहनत बेकार चली गई थी। राहत सर्वे के आधार पर पात्र कृषकों की सूची तैयार कर ली गई है। अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा एक ही क्लिक से जिलेभर में 265 करोड़ की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

यह योजना किसानों को आर्थिक संबल देने और दीपावली से पहले खुशियां लौटाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी। प्रशासन के अनुसार सभी किसानों को राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से प्राप्त होगी। जिले के 1126 गांवों के किसानों को 265 करोड़ की राहत राशि देंगे।

लौटी किसानों के चेहरों की रौनक

किसानों ने मुख्यमंत्री की इस पहल को दीपावली का तोहफा बताया है। लंबे समय से राहत की प्रतीक्षा कर रहे कृषक अब राहत राशि के वितरण से उत्साहित हैं। मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि यह वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से की जाएगी। किसान परिवारों में अब दीपावली से पहले ही खुशियों का माहौल है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button