छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘FIGHT AGAINST DRUGS’ थीम के तहत ओडिशा से निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का कबीरधाम में भव्य स्वागत।*

 

*राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘FIGHT AGAINST DRUGS’ थीम के तहत ओडिशा से निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का कबीरधाम में भव्य स्वागत।*

*पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर बाइक राइडर्स का अभिनंदन, नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश।*

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ एवं ‘नशामुक्त भारत, सशक्त भारत’ का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ओडिशा से निकाली गई राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का आज शाम 5 बजे कबीरधाम जिले के सिग्नल चौक में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रैली में शामिल ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के बाइक राइडर्स का पुष्पमाला पहनाकर एवं तिलक लगाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अजाक/क्राइम श्री प्रशांत देवांगन, रक्षित निरीक्षक यातायात श्री महेश्वर सिंह, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा, उप निरीक्षक श्री अजयकांत तिवारी सहित कबीरधाम पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी, स्वामी विवेकानंद एकेडमी के युवक-युवतियाँ एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण एवं सकारात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को देकर नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।

कबीरधाम पुलिस ने रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं नशामुक्त भारत का संदेश प्रसारित करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button