छत्तीसगढ़

नवरात्रि पर्व एवं देवी खप्पर यात्रा की सुरक्षा के लिए कबीरधाम पुलिस का फ्लैगमार्च

*

*नवरात्रि पर्व एवं देवी खप्पर यात्रा की सुरक्षा के लिए कबीरधाम पुलिस का फ्लैगमार्च*

*पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से आमजन को सुरक्षा का भरोसा, असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश।*

नवरात्रि पर्व एवं 19-20 अक्टूबर की दरम्यानी रात्रि को कवर्धा में निकलने वाली पारंपरिक देवी खप्पर यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, गलियों एवं बाजार क्षेत्रों में भ्रमण किया।

फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी मुस्तैदी प्रदर्शित की। प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजन की गरिमा बनाए रखते हुए शांति, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है। साथ ही असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि धार्मिक भावनाएं भड़काने, अफवाह फैलाने अथवा सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button