छत्तीसगढ़

सघन जन-जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की पहल, सही जानकारी अपनाने और भेदभाव दूर करने की अपील*

*एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर निकली बाइक रैली*

*सघन जन-जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की पहल, सही जानकारी अपनाने और भेदभाव दूर करने की अपील*

कवर्धा,  अक्टूबर 2026। एचआईवी/एड्स के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में फैली भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सघन सूचना, शिक्षा एवं संचार अभियान के अंतर्गत बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की।
बाइक रैली के माध्यम से आम नागरिकों को एचआईवीध्एड्स से बचाव, सही जानकारी, समय पर जांच तथा जागरूकता के महत्व का संदेश दिया गया। रैली का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक लोगों तक एचआईवी/एड्स से संबंधित आवश्यक जानकारी पहुंचाना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से अपील की कि एचआईवीध्एड्स के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। इससे संबंधित सही एवं प्रमाणिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। साथ ही एचआईवी से संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने तथा उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने का संदेश दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सघन सूचना, शिक्षा एवं संचार अभियान के माध्यम से विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना, बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा समय पर जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करना है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सही जानकारी अपनाएं, एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक बनें और संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए भेदभाव-मुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button