बिलासपुर/ अरमान कोठारी द्वारा स्थापित और कोठारी ग्रुप, आंत्रप्रेन्योर निखिल कामथ और कविन शाह के सहयोग से संचालित भारत के भरोसेमंद और किफायती डायमंड ज्वेलरी ब्रांड कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में अपना नया स्टोर शुरू किया है। इसके साथ ब्रांड ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया है। केएच नंबर 511/36, कैफिनो और बेबीहग के पास, प्लेटिनम शू मॉल के सामने, अग्रसेन चौक, लिंक रोड, बिलासपुर- 495001 में स्थित यह स्टोर लॉन्च के सिर्फ चार महीनों में कीमती का 10वाँ रिटेल स्टोर है। यह प्रमुख भारतीय बाजारों में ब्रांड के तेजी से बढ़ते रिटेल नेटवर्क और लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी की बढ़ती पसंद को उजागर करता है।
बिलासपुर में पहला स्टोर शुरू करने के साथ छत्तीसगढ़ में कीमती का प्रवेश देशभर में चल रहे इसके रिटेल विस्तार की दिशा में एक और कदम है। मुंबई, पुणे, इंदौर और दिल्ली-एनसीआर जैसे बाजारों में पहले से मौजूदगी के साथ बिलासपुर में लॉन्च के जरिए ब्रांड स्थापित और उभरते, दोनों तरह के ज्वेलरी बाजारों में विस्तार कर रहा है। यहाँ भी कीमती का फैक्ट्री-डायरेक्ट और वैल्यू-ड्रिवन मॉडल ग्राहकों तक पहुँचेगा। आने वाले समय में कई प्रमुख बाजारों में नए स्टोर शुरू किए जाने की योजना है। इसके साथ कीमती उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी और समकालीन लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी के रिटेल नेटवर्क को और मजबूत कर रहा है।
कीमती की खासियत इसका फैक्ट्री-डायरेक्ट और वर्टिकली इंटीग्रेटेड मॉडल है। इससे मैन्युफैक्चरिंग और ग्राहक के बीच की पारंपरिक कई परतें कम होती हैं और ब्रांड को बाजार में प्रति कैरेट डायमंड की किफायती कीमतें देने में मदद मिलती है। इसके जरिए कीमती सर्टिफाइड लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी को प्रतिस्पर्धी कीमतों पर ग्राहकों तक पहुंचाता है। साथ ही, ब्रांड का फोकस मॉडर्न डिजाइन, कारीगरी और पारदर्शिता पर भी बना हुआ है।

बिलासपुर स्टोर में कीमती का ज्वेलरी पोर्टफोलियो उपलब्ध होगा, जिसमें रोजमर्रा में पहने जाने वाले ज्वेलरी पीसेस से लेकर खास मौकों के लिए तैयार किए गए डिजाइन शामिल हैं। इसमें रिंग्स, ईयररिंग्स, ब्रेसलेट्स, पेंडेंट्स और नेकलेसेस शामिल हैं। इन कलेक्शंस में सर्टिफाइड लैब-ग्रोन डायमंड और बीआईएस हॉलमार्क वाला गोल्ड और सिल्वर इस्तेमाल किया गया है। इन्हें ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो फाइन ज्वेलरी को ज्यादा बार पहनना, अलग-अलग तरह से स्टाइल करना और खरीदारी में ज्यादा पारदर्शिता चाहते हैं। स्टोर पर ग्राहकों को प्रोडक्ट चुनने, स्टाइलिंग और कस्टमाइजेशन में भी पर्सनलाइज्ड सहायता मिलेगी।
बिलासपुर में स्टोर लॉन्च पर बात करते हुए, अरमान कोठारी, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, कीमती, ने कहा, “बिलासपुर में विस्तार कीमती के सफर में एक और अहम् कदम है। इसके माध्यम से हम देशभर के ग्राहकों तक मॉडर्न लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी पहुँचाने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ा रहे हैं। हम देख रहे हैं कि पारंपरिक ज्वेलरी बाजारों से बाहर भी लोगों की रुचि बढ़ रही है। खासकर युवा ग्राहक ज्वेलरी खरीदते समय क्वालिटी, डिजाइन और बेहतर वैल्यू को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। बिलासपुर हमारे लिए अपने फैक्ट्री-डायरेक्ट मॉडल को नए ग्राहकों तक पहुँचाने और फाइन ज्वेलरी को ज्यादा लोगों के लिए आसान, पारदर्शी और हर दिन की जरूरतों के मुताबिक बनाने का अच्छा मौका है। हम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, हमारा फोकस ऐसा रिटेल एक्सपीरियंस तैयार करने पर है, जो हमारी मैन्युफैक्चरिंग विरासत को आज के ज्वेलरी ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के साथ जोड़े।”
बिलासपुर में स्टोर ऐसे समय में शुरू हुआ है, जब भारत में ज्वेलरी खरीदने का तरीका बदल रहा है। खासकर युवा ग्राहक अब ज्वेलरी को सिर्फ खास मौकों या निवेश के लिए खरीदने तक सीमित नहीं रखना चाहते। कीमती इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए लैब-ग्रोन डायमंड को ऐसी फाइन ज्वेलरी के रूप में पेश कर रहा है, जिसे लोग ज्यादा बार खरीद और पहन सकें। यह किसी खास मौके, रोजमर्रा के लुक को बेहतर बनाने या अपनी पसंद के लिए खरीदी जा सकती है, बिना डायमंड ज्वेलरी से जुड़े क्वालिटी, कारीगरी और आकर्षण से समझौता किए।
बिलासपुर स्टोर के साथ कीमती की भारत में उपस्थिति और मजबूत हुई है। ब्रांड मुंबई, पुणे, इंदौर, दिल्ली-एनसीआर और छत्तीसगढ़ जैसे प्रमुख बाजारों में लगातार अपना विस्तार कर रहा है। यह लॉन्च कीमती के रिटेल विस्तार की दिशा में एक और कदम है, जिसके माध्यम से ब्रांड उभरते और स्थापित ज्वेलरी बाजारों में ज्यादा ग्राहकों तक अपनी मॉडर्न लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी पहुँचा रहा है।
कीमती का विस्तार सिर्फ ज्वेलरी स्टोर्स का नेटवर्क तैयार करने तक ही सीमित नहीं है। ब्रांड का उद्देश्य भारतीय ग्राहकों के लिए डायमंड ज्वेलरी खरीदना ज्यादा आसान, पारदर्शी और हर दिन की जिंदगी से जुड़ा बनाना है। दशकों के मैन्युफैक्चरिंग अनुभव, सर्टिफाइड लैब-ग्रोन डायमंड, मॉडर्न डिजाइन और फैक्ट्री-डायरेक्ट मॉडल को साथ लाकर कीमती नए दौर का फाइन ज्वेलरी रिटेल नेटवर्क तैयार करने के साथ इस कैटेगरी को देखने और खरीदने के तरीके में भी बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
The post कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार appeared first on ShreeKanchanpath.




