ये लाइनें असल में क्या हैं?
इन जिगजैग लाइनों को तकनीकी भाषा में “रिबिंग”या “ग्रिपिंग रिज” कहा जाता है। बोतल बनाने की ‘ब्लो-मोल्डिंग’ प्रक्रिया के दौरान ये लहरदार डिजाइन उकेरे जाते हैं। यह केवल सजावट के लिए नहीं होते, बल्कि यह पतले प्लास्टिक को उन जगहों पर खास मजबूती देने के लिए बनाए जाते हैं जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ये लाइनें कमजोर हिस्सों को सहारा देती हैं ताकि बोतल दबाव पड़ने पर फूले या फटे नहीं। कई मशहूर ब्रांड्स की बोतलों पर आप इन डिजाइनों को आसानी से देख सकते हैं।





