देश दुनिया

जन्मदिन पर PM मोदी के स्कूल के दोस्त दौलत खान बोले, ‘बचपन से ही वो…’

प्रधानमंत्री  का आज (17 सितंबर) 76वां जन्मदिन है. इस बीच पीएम मोदी के बचपन के दोस्त दौलत खान पठान ने अपने पुराने दिनों को याद किया है. उन्होंने कहा कि मोदी समुदाय का इलाका और हमारा पठान मोहल्ला बिल्कुल पास-पास थे. हम साथ में ही पढ़ते और खेलते थे. मोदी जी बचपन से ही एक्टिव थे. उन्होंने ये भी कहा कि मोहल्ले में साथ रहते हुए कभी लड़ाई झगड़़े की नौबत नहीं आई.

हमें बाजार जाना हो तो PM मोदी के घर के सामने से गुजरते थे’

पीएम मोदी के बचपन के दोस्त दौलत खान पठान ने मेहसाणा में मीडिया से बातचीत में कहा, “आज पीएम मोदी का जन्मदिन है और वे हमारे प्रधानमंत्री हैं. पीएम मोदी का गृहनगर भी वडनगर ही है. वडनगर में पीएम मोदी का एक पुराना घर था जहाँ उनका परिवार रहता था. मोदी समुदाय का इलाका और हमारा पठान मोहल्ला बिल्कुल पास-पास थे. हम साथ में ही रहते थे. चाहे हमें बाज़ार जाना हो, ST डिपो या रेलवे स्टेशन, हम पीएम मोदी के घर के सामने से ही गुज़रते थे.”

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button