Blog

यूनिपोल विवाद पहुंचा थाने, जय ज्वेलर्स के संचालक पर FIR की मांग

बालोद। शहर में विज्ञापन स्थल के उपयोग को लेकर एक मामला सामने आया है। हर्ष मीडिया एडवर्टाइजर्स ने अपने अधिकृत यूनिपोल/होर्डिंग पर बिना अनुमति फ्लेक्स लगाए जाने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी है। संस्था ने शिकायत के माध्यम से संबंधित व्यक्ति एवं प्रतिष्ठान के खिलाफ FIR दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

शिकायत में हर्ष मीडिया एडवर्टाइजर्स ने बताया है कि संस्था द्वारा बालोद Railway स्टेशन क्षेत्र में करीब 20×10 फीट के यूनिपोल के माध्यम से विज्ञापन प्रदर्शन का कार्य किया जाता है। यह यूनिपोल संस्था के अधिकृत विज्ञापन कार्य का हिस्सा है, जहां विभिन्न ग्राहकों के विज्ञापन निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रदर्शित किए जाते हैं।

बिना अनुमति फ्लेक्स लगाने का आरोप

हर्ष मीडिया द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, जय ज्वेलर्स, सदर बाजार रोड, बालोद द्वारा उक्त यूनिपोल पर अपने प्रतिष्ठान के प्रचार-प्रसार के लिए फ्लेक्स लगाया गया। संस्था का आरोप है कि फ्लेक्स लगाए जाने से पहले न तो हर्ष मीडिया एडवर्टाइजर्स से किसी प्रकार की अनुमति ली गई और न ही संस्था को इसकी पूर्व सूचना दी गई। शिकायतकर्ता संस्था का कहना है कि यूनिपोल एक व्यावसायिक विज्ञापन स्थल है और उसके उपयोग के लिए संस्था की अनुमति आवश्यक है। इसके बावजूद कथित तौर पर बिना अनुमति फ्लेक्स लगाए जाने से विज्ञापन स्थल का उपयोग प्रभावित हुआ।

Sep 26 200

विज्ञापन व्यवसाय में नुकसान का दावा

हर्ष मीडिया एडवर्टाइजर्स ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके अधिकृत विज्ञापन स्थल का बिना अनुमति उपयोग किए जाने के कारण संस्था को वित्तीय एवं व्यावसायिक नुकसान उठाना पड़ा है। संस्था के अनुसार, विज्ञापन स्थल व्यावसायिक उद्देश्य से संचालित किया जाता है और वहां विज्ञापन प्रदर्शित करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्थान उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में यदि किसी अन्य व्यक्ति या प्रतिष्ठान द्वारा बिना अनुमति उस स्थान पर अपना विज्ञापन लगा दिया जाता है, तो इससे संस्था के निर्धारित विज्ञापन संचालन और व्यावसायिक अधिकार प्रभावित होते हैं।

पुलिस से FIR और जांच की मांग

मामले को लेकर हर्ष मीडिया एडवर्टाइजर्स ने थाना प्रभारी से पूरे प्रकरण की जांच करने और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों/प्रतिष्ठान के विरुद्ध FIR दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। संस्था ने पुलिस को दिए आवेदन में मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही शिकायत के समर्थन में यूनिपोल के फोटो, कथित रूप से लगाए गए फ्लेक्स के फोटो एवं वीडियो तथा यूनिपोल से संबंधित अनुमति और अधिकार संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है।

हमें जानकारी नहीं

इस संबंध में जब हमने जय ज्वेलर्स के संचालक से बात की तो उनका जवाब था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उनकी संस्था का होर्डिंग किसने लगाया इससे भी वे अनभिज्ञ हैं। बहरहाल जय ज्वेलर्स की जानकारी के बिना उनकी संस्था का फ्लेक्स अनाधिकृत रूप से लग जाता है और संचालक को इसकी जानकारी नहीं होती। फिलहाल इस पूरे मामले में हर्ष मीडिया एडवर्टाइजर्स द्वारा थाने में शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मां ग की गई है।

The post यूनिपोल विवाद पहुंचा थाने, जय ज्वेलर्स के संचालक पर FIR की मांग appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button