भिलाई। मकान मालिक के द्वारा किराए पर रह रहे परिवार की 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया। तबीयत बिगड़ने पर जब परिजन मासूम को अस्पताल लेकर पहुंचे तो मामला खुला। परिवार की शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी मकान मालिक दिलावर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 2 अक्तूबर की है। पीडित मासूम अपने परिवार के साथ आरोपी के मकाम में किराए पर रहती है। दरअसल रात को जब पीडित के पिता घर पहुंचे तो मासूम ने बताया कि उसके पैरों में दर्द है। जब माता पिता ने जांच की तो मासूम के प्राइवेट पार्ट के पास खून बह रहा था। इसके बाद तत्काल अस्पताल पहुंचे तो मासूम से यौन अपराध की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने खुर्सीपार थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलावर यादव को हिरासत में ले लिया। परिजनों के अनुसार, मकान मालिक दिलावर की लंबे समय से बच्ची पर बुरी नजर थी। आरोपी ने इससे पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया था, लेकिन वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाया था। 2 अक्तूबर को मौका मिलते ही आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़ी जानकारियां एकत्र कर रही है। इसके साथ ही पुलिस बच्ची और परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस मेडिकल जांच तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
The post भिलाई में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म : मकान मालिक ने किया गलत काम, गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.



