Blog

गल्ला तोड़कर सवा दो लाख रुपए की चोरी, पुलिस की गिरफ्त में तीन शातिर चोर

भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र में दुकान का गल्ला तोड़कर सवा दो लाख उड़ाने वाले शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है जहां यह चोरी हुई। इस मामले में 29 दिसबंर 2025 को उमाकांत यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी।

अपनी शिकायत में उसने बताया कि दुकान के कैश काउन्टर गल्ला का एक लाकर टूटा था जिसमें रखे 500 के 4 बंडल करीबन 200000 रुपए तथा दूसरे खण्ड का लाकर (जिसका ताला नहीं टूटा था) में रखे 10, 20 के सिक्के एवं 100, 50 व 500 के नोट करीबन 25000 रुपए चोरी हो गए। शिकायत पर धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना के दौरान 3 संदिग्धों को पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम तेजेश्वर जांगड़े उर्फ चिंटू, राकेश यादव उर्फ पाकू, गोपी किशन बताया गया । आरोपियों व्दारा पूछताछ में दुकान के कैश काउण्टर का गल्ला तोड़कर उसमें रखे रुपए चुराना स्वीकार किया गया। आरोपियों को रविवार को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई निरीक्षक अनिल साहू, उप निरीक्षक सुरेन्द्र तारम, सहायक उप निरीक्षक निगम पात्रे, आरक्षक नारायण लाल ठाकुर, रवि बिसाई का योगदान उल्लेखनीय रहा।

The post गल्ला तोड़कर सवा दो लाख रुपए की चोरी, पुलिस की गिरफ्त में तीन शातिर चोर appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button