भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर स्थित शिव शक्ति तालाब में शुक्रवार को नहाने के दौरान 32 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद दुर्ग की एसडीआरएफ (एसडीआरएफ) टीम मौके पर पहुंची और करीब काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक का शव तालाब से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद शव को जामुल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ को शनिवार सुबह थाना जामुल के शिव शक्ति तालाब में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना में बताया कि घासीदास नगर निवासी कांता जंगेल नहाने उतरा और गहराई में चला गया और डूब गया। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ (SDRF) दुर्ग की रेस्क्यू टीम आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों सहित तत्काल घटनास्थल शिव शक्ति तालाब के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम के अनुभवी डीप ड्राइवर राजकुमार यादव ,चंद्र प्रताप ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तालाब के गहरे पानी में सघन सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद डूबे हुए व्यक्ति को पानी से ढूंढकर बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान पूर्ण होने के पश्चात मृतक के पार्थिव शरीर को मर्ग पंचनामा एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु उपस्थित जामुल थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया।
The post घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव appeared first on ShreeKanchanpath.


