छत्तीसगढ़

अशासकीय स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा*

*अशासकीय स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा*

*संस्था प्रमुखों की बैठक में आधार, अपार आईडी, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश*

कवर्धा, अक्टूबर 2026। अभ्युदय स्कूल कवर्धा के सभागार में आज 11 बजे से जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुखों की बैठक आयोजित कर‌ इन्सापायर अवार्ड मानक, एम.बी.यू., आधार, अपार आई. डी. जनरेशन की अद्यतन स्थिति नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तक की आपूर्ति, वितरण एवं पोर्टल पर आनलाईन एण्ट्री, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति संबंधी प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने संबंधी विस्तृत दिशा निर्देश सहायक संचालक यू.आर.चन्द्राकर व निलेश चन्द्रवंशी द्वारा प्रदान किया गया।

सहायक संचालक श्री एम. के. गुप्ता ने शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु ब्लू प्रिन्ट, क्वेश्चन बैंक, शैक्षिक कैलेण्डर एवं बोर्ड परीक्षा की तैयारी सहित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए कार्य नीति व तैयारी पर विस्तृत चर्चा किया गया।
एम. आई. एस., प्रशासक सतीश कुमार यदु द्वारा नि:शुल्क बाल शिक्षा का अधिकार अंतर्गत विद्यालय व नोडल प्राचार्य स्तर पर किए जाने वाले कार्यवाही संबंधी समय सारिणी पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन के दृष्टिकोण से प्राथमिक कक्षाओं में पहाड़ा, बारहखड़ी, सुलेख, अनुलेखन व श्रुतलेखन अभ्यास के साथ ही द्रुत गति, त्रुटि हीन उच्चारण सहित धारा प्रवाह स्तर‌ अनुरूप हिन्दी व अंग्रेजी वाचन पर जोर दिया गया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button