दही लगभग हर एक सीजन में खाई जाती है. यह न सिर्फ प्रोटीन बल्कि कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स है. इसमें प्रीबायोटिक्स होते हैं, जो गट हेल्थ के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं. लगभग हर भारतीय किचन में दही का इस्तेमाल बहुत ही चाव से किया जाता है. ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके सेवन से कई तरह की परेशानियां भी दूर होती हैंको अक्सर लोग कई दिनों तक स्टोर करके रखते हैं. ऐसे में कई लोगों में मन में सवाल भी उठता है कि आखिर हम दही को कितने दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं. वहीं, अगर दही ज्यादा दिनों तक रखा जाए, तो क्या वह खाने लायक रहता है या नहीं? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.
फ्रिज में कितने दिन तक सुरक्षित रहता है दही?
घर का बना ताजा दही सामान्य तौर पर फ्रिज में 5 से 7 दिन तक सुरक्षित रह सकता है. वहीं, बाजार से खरीदा गया पैकेट वाला दही, यदि सीलबंद है, तो उसकी एक्सपायरी डेट तक चल सकता है. हालांकि, पैक खोलने के बाद उसे 5 से 7 दिनों के अंदर इस्तेमाल कर लेना बेहतर माना जाता है.
इसके साथ ही दही को हमेशा 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तापमान पर स्टोर करना चाहिए. इससे उसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया संतुलित रहते हैं और खराब होने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है.
खराब दही की पहचान कैसे करें?
फ्रिज अगर कई दिनों तक फ्रिज में रखी है, तो हो सकता है ये खराब हो गए हों. ऐसे में इसकी पहचान करना जरूरी है. यहां जानते हैं खराब दही की पहचान किस तरह की जा सकती है-
- ताजा दही में हल्की खटास होती है, लेकिन बहुत तेज और खराब गंध आने लगे तो ये खराब होने का संकेत हो सकता है.
- अगर दही का रंग पीला, हरा या किसी अन्य असामान्य रंग में बदल जाए तो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए.
- दही की सतह पर सफेद, हरे या काले रंग की फफूंदी दिखे तो उसे बिल्कुल न खाएं.
- अगर स्वाद बहुत ज्यादा खट्टा या कड़वा लगने लगे तो दही उपयोग के योग्य नहीं रह जाता.
दही को लंबे समय तक कैसे स्टोर करके रखें?
अगर आप दही को लंबे समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, जैसे-
- दही को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखें.
- इस्तेमाल करते समय साफ और सूखा चम्मच ही लगाएं.
- बार-बार फ्रिज से बाहर निकालकर लंबे समय तक न रखें.
- गर्म भोजन के पास दही रखने से बचें.
- अगर दही का इस्तेमाल कम होता है, तो छोटी मात्रा में जमाएं





