बाराबंकी। सरयू नदी पर दो नए थ्री-लेन पुलों के निर्माण की तैयारियां अब जमीन पर दिखाई देने लगी हैं। संजय सेतु के निकट नदी में निर्माण कार्य के लिए पहुंच मार्ग तैयार किया जा रहा है। इसके लिए मशीनें और क्रेन लगाई गई हैं।
जीटी पुल बनाने का काम भी शुरू हो गया है। इसके तैयार होते ही मुख्य पुलों के निर्माण का रास्ता साफ होगा। करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दोनों पुलों के तैयार होने से लखनऊ से नेपाल तक का सफर अधिक सुगम होने की उम्मीद है।





