देश दुनिया

चीन में विश्व स्तरीय उच्च प्रदर्शन कार्बन फ़ाइबर उत्पादन लाइनों का उत्पादन शुरू

चीनी राष्ट्रीय भवन निर्माण सामग्री समूह की तीन विश्व स्तरीय उच्च प्रदर्शन कार्बन फाइबर उत्पादन लाइनों का उत्पादन 28 जून को शुरू हुआ। इससे जाहिर है कि चीन में कार्बन फाइबर उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई।

बताया जाता है कि उक्त तीन उत्पादन लाइनों की अपनी अपनी श्रेष्ठता है। 5,000 टन की सालाना क्षमता वाली बड़ी-टो कार्बन फाइबर उत्पादन लाइन उत्पादन लागत को प्रभावी ढंग से कम करने के साथ बड़े पैमाने पर निर्माण की क्षमता बढ़ा सकती है। दुनिया की पहली चार मीटर चौड़ी और हजार टन वर्ग की टी1100 ग्रेड उत्पादन लाइन एयरोस्पेस और कम ऊंचाई वाले विमान के लिए उपयुक्त है। वहीं, 600 टन सालाना क्षमता वाली उच्च मापांक कार्बन फाइबर उत्पादन लाइन उच्च स्तरीय उपकरण और 3सी इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों के विकास की सहायता करेगी।

कार्बन फाइबर में कई बेहतरीन गुण हैं, जैसे कि असाधारण मज़बूती, बहुत कम वज़न, ज़्यादा तापमान सहने की क्षमता और जंग-रोधी क्षमता। इसलिए कार्बन फाइबर को नई सामग्रियों का राजा कहा जाता है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button