देश दुनिया

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में भव्य स्वागत की तैयारी, घर के बाहर बनने लगी सड़क

लखनऊ का नाम अंतरिक्ष की ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले शुभांशु शुक्ला का स्वागत अब राजधानी ऐतिहासिक अंदाज़ में करने जा रही है। नगर निगम ने उनके सम्मान में भव्य तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां तक कि उनके घर के सामने की सड़क भी बनाई जा रही है। एयरपोर्ट से लेकर वीआईपी गेस्ट हाउस तक का पूरा रास्ता स्वागत द्वारों और बैनरों से सजेगा। नगर निगम का दावा है कि स्वागत बहुत शानदार होगा। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि वे स्वयं एयरपोर्ट पर शुभांशु शुक्ला का स्वागत करेंगे। उनके साथ नगर निगम कार्यकारिणी के सभी सदस्य, पार्षद और अधिकारी भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। निगम की ओर से विशेष वाहन काफ़ि भी तैयार किया जा रहा है, जो उन्हें एयरपोर्ट से वीआईपी गेस्ट हाउस तक लेकर जाएगा।नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा की गई है कि एयरपोर्ट से गेस्ट हाउस तक हर बड़े चौराहे और मार्ग पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। साथ ही नगर निगम ने फूलों से सजावट का भी फैसला लिया है। शहर की सड़कों पर होर्डिंग्स और पोस्टरों के माध्यम से भी नागरिकों को इस ऐतिहासिक गौरव से जोड़ा जाएगा।

सड़क और पार्क का नामकरण

शुभांशु शुक्ला की उपलब्धियों को स्थायी रूप देने के लिए नगर निगम ने उनके नाम पर सड़क और पार्क के नामकरण का फैसला किया है। त्रिवेणी नगर स्थित उनके घर के सामने की सड़क को नए सिरे से बनवाया जा रहा है और इसे उनके नाम से जाना जाएगा। इसी क्षेत्र में एक नया पार्क भी उनके नाम पर विकसित होगा।

कार्यकारिणी की बैठक में मिली सहमति

शुक्रवार को हुई कार्यकारिणी बैठक में इस पर प्रारंभिक चर्चा हो चुका है। इनमें अनौपचारिक सहमति बन गई है। औपचारिक मंजूरी शनिवार की बैठक में मिलने की संभावना है। महापौर ने कहा कि नगर निगम की पूरी कोशिश है कि स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जाए।

शहर में उत्साह का माहौल

शुभांशु शुक्ला के आगमन की खबर मिलते ही राजधानी में उत्साह का माहौल है। विभिन्न आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों ने भी नगर निगम के साथ मिलकर स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई कॉलोनियों में तो बच्चों ने रंगोली और पोस्टर बनाने शुरू कर दिए हैं। महापौर सुषमा खर्कवाल के अनुसार शुभांशु शुक्ला लखनऊ का गर्व हैं। उन्होंने देश और शहर का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। नगर निगम उनके स्वागत को यादगार बनाएगा

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button