पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के वोटों की गिनती जारी है। 293 सीटों के रुझान आने के बाद यह तय हो गया है कि बंगाल से सीएम ममता बनर्जी और उनकी सरकार की विदाई होने वाली है। भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में 34 सीटें जीत ली हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भी 14 सीटों पर जीत हासिल की है।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं होती। मैं उन सभी को सलाम करता हूँ। वर्षों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे के बारे में बात की है। वे हमारी पार्टी की ताकत हैं।”टीएमसी और भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा ने मिलकर चुनाव लड़ा है। तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे, जबकि तीन सीटों पर बीजीपीएम ने उम्मीदवार उतारे। में दो चरणों में मतदान हुए थे। पहले चरण में 92.88% मतदान हुआ था और दूसरे चरण में रिकॉर्ड 92.5% मतदान दर्ज किया गया।
एग्जिट पोल क्या कहते हैं?
ज्यादातर एग्जिट पोल पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को सत्ताधारी टीएमसी से आगे दिखा रहे हैं। मैट्रिज के एग्जिट पोल में ममता की पार्टी को 125 से 140 और भारतीय जनता पार्टी को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है। चाणक्य स्ट्रैटीज ने तृणमूल कांग्रेस को 130 से 140 और बीजेपी को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। चाणक्य स्ट्रैटीज ने टीएमसी को 130 से 140 और बीजेपी को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है
साल 2021 में क्या रहे नतीजे?
पश्चिम बंगाल के 2021 के चुनाव में टीएमसी ने 294 में से 215 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी की सीटें जहां 2016 में तीन थी, वो बढ़कर 77 पहुंच गईं। वामपंथी दल 2021 के चुनाव में एक भी सीट जीतने में नाकाम रहे, जबकि कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली।पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी की बढ़त पर चंडीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।पश्चिम बंगाल में कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है। फरक्का सीट पर कांग्रेस के मोताब शेख और रानीनगर सीट पर जुल्फिकार अली आगे चल रहे
हुमायूं कबीर दोनों सीटों पर आगे
हुमायूं कबीर- रेजीनगर विधानसभा सीट और नौदा विधानसभा सीट- दोनों पर ही आगे चल रहे हैं। वह रेजीनगर में 38034 वोटों और नौदा में 19006 वोटों से आगे चल रहे हैं।पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की आंधी चलती दिखाई दे रही है। बीजेपी 192 सीटों पर आगे चल रही है है। राज्य में टीएमसी को 96 और हुमायूं कबीर की पार्टी के दो प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने कहा कि अभी तक बीजेपी कार्यकर्ता कहता था कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है। आज वही कार्यकर्ता खुशी से कह रहा है कि जहां हुए पैदा मुखर्जी वह बंगाल हमारा है। बंगाल की जीत देश की सुरक्षा के लिए बहुत अहम थी।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के मंत्री दिल्ली सचिवालय में रसगुल्ला और झालमुड़ी का लुत्फ उठाते हुए 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में भाजपा-एनडीए के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन का जश्न मना रहे हैं।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद विनोद तावड़े कहते हैं, “सालों से भाजपा कार्यकर्ता कहते आ रहे थे – ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है।’ आज वे कह रहे हैं – ‘जहाँ हुए पैदा मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है।’ विकास की राजनीति यहाँ फलेगी-फूलेगी। तुष्टीकरण यहाँ नहीं चलेगा। दादागिरी या दीदीगिरी यहाँ नहीं चलेगी। यहाँ सिर्फ विकास ही चलेगा। बंगाल में जीत देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक थी। अब हम तेजी से विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ेंगे।”
हैं।





