Blog

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

कोरबा। जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्टेनो शाखा में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 640 नरहरि पटेल की लाश पत्थलगांव में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली है। घटना की सूचना पत्थलगांव थाना पुलिस ने कोरबा पुलिस को फोन कर दी है। बताया जा रहा है कि आरक्षक की लाश पेड़ पर सफेद रंग की चुन्नी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पत्थलगांव थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान कार्रवाई शुरू की। पहचान होने पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या माना है।  आरक्षक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया इसकी जांच की जा रही है।

The post कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button