छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के निर्देश पर वनांचल चल क्षेत्र में मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन*

*उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के निर्देश पर वनांचल चल क्षेत्र में मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन*

*184 बच्चों की हृदय जांच, 120 गर्भवती माताओं की निःशुल्क सोनोग्राफी, 877 हितग्राही हुए लाभान्वित*

कवर्धा, नवंबर 2026। शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ एवं प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेंगाखार में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों के लिए निःशुल्क हृदय जांच, गर्भवती माताओं के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में कुल 877 हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

सीएमएचओ डॉ. देवेंद्र कुमार तुर्रे के द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया। शिविर में सत्य साईं हॉस्पिटल के विशेष सहयोग से बच्चों के लिए निःशुल्क हृदय जांच शिविर आयोजित किया गया। सत्य साईं हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश एवं डॉ. निखिल तथा अस्पताल की पूरी टीम ने बच्चों की हृदय संबंधी जांच की। शिविर में कुल 184 बच्चों की इको जांच की गई, जिसमें 13 बच्चों में हृदय संबंधी बीमारी की पहचान हुई। हृदय रोग विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय पर पहचान एवं उपचार अत्यंत आवश्यक है। जन्म से हृदय में छेद होना, सांस फूलना, सांस लेते समय शरीर का नीला पड़ना, बार-बार निमोनिया होना, लंबे समय तक खांसी-जुकाम रहना तथा वजन और शारीरिक विकास में कमी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर बच्चों की हृदय संबंधी जांच कराना आवश्यक है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

शिविर के सफल आयोजन में खंड चिकित्सा अधिकारी, बोड़ला डॉ. पुरुषोत्तम सिंह राजपूत एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री रूपेश साहू के मार्गदर्शन एवं देखरेख में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेंगाखार के प्रभारी वीरेंद्र पालके तथा समस्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एसटीएलएस श्री शशिकांत शर्मा एवं श्री मोहन साहू ने तकनीकी एवं विभागीय कार्यों में सहयोग प्रदान किया। सत्य साईं हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञों एवं पूरी टीम का बच्चों की हृदय जांच शिविर में विशेष सहयोग रहा। यह मेगा स्वास्थ्य शिविर शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों तक पहुंचाने, बीमारियों की समय पर पहचान करने तथा जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

*120 गर्भवती माताओं की निःशुल्क सोनोग्राफी*

शिविर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए 120 गर्भवती माताओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जांच की गई। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रवि तिवारी द्वारा सोनोग्राफी सेवाएं प्रदान की गईं। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। विशेषज्ञों ने गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित पोषण, सुरक्षित प्रसव तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के महत्व के संबंध में जानकारी दी। सोनोग्राफी के माध्यम से गर्भावस्था के दौरान संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान करने में सहायता मिली।

*विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण*

मेगा स्वास्थ्य शिविर में डॉ रवि तिवारी एवं अन्य विशेषज्ञ द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा एवं नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा हितग्राहियों की आंखों की जांच की गई। शिविर में अस्थि रोग, दंत रोग, टीबी स्क्रीनिंग, सामान्य स्वास्थ्य जांच तथा अन्य आवश्यक जांच एवं उपचार सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।इसके अलावा शिविर में 126 प्रयोगशाला जांच की गईं तथा टीबी स्क्रनिंग के लिए 60 लोगों का एक्स रे किया गया

*मेगा स्वास्थ्य शिविर में लाभान्वित हितग्राहियों का विवरण*

कुल लाभान्वित हितग्राही – 877
बच्चों की इको एवं हृदय जांच – 184
गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच – 139
गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी – 139
अस्थि रोग जांच – 11
नेत्र रोग जांच – 52
मोतियाबिंद चिन्हित -23
दंत रोग जांच – 14
टीबी स्क्रीनिंग – 60
एक्स रे जांच -60
प्रयोगशाला जांच – 126
सामान्य ओपीडी 385

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button