देश दुनिया

ट्रेन के पहियों को पेंट क्यों नहीं किया जाता है? आज जान लीजिए इसके पीछे का कारण

भारत एक ऐसा देश है जहां कि एक बड़ी आबादी आज भी ट्रेन से सफर करने को प्राथमिकता देती है। कुछ लोगों के बजट में ट्रेन एक अच्छा साधन होती है तो वहीं कुछ लोगों को ट्रेन से सफर आरामदायक लगता है। मतलब लोगों के कारण तो अलग-अलग हैं मगर सफर का साधन एक ही है और वो ट्रेन है। आपने भी कभी न कभी या फिर कई बार ट्रेन से सफर किया ही होगा और इसी वजह से आपको ट्रेन के बारे में ऐसी कई बातें पता होंगी जो आपने पहले सोचा भी नहीं होगा। आज हम आपकी उस जानकारी में बढ़ोतरी करेंगे और आपको कुछ ऐसा बताएंगे जो आप जानते तो क्या, आपने उसके बारे में सोचा भी नहीं होगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

ट्रेन के कोच और पहियों में अंतर देखा है?

आपने कई बार ट्रेन से अगर सफर किया है तो फिर क्या आपन कभी गौर से ट्रेन के कोच और उनके पहियों को देखा है? अगर ऐसा है तो फिर आपने देखा होगा कि ट्रेन के कोच पेंट किए जाते हैं। कोच अलग-अलग रंग के होते हैं लेकिन वहीं उन्हीं कोच के पहियों पर कोई रंग नहीं होता है। तो क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि पहियों को क्यों रंगा नहीं जाता है। आपने शायद ही कभी इसके बारे में पता किया होगा मगर आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

पहियों को पेंट क्यों नहीं किया जाता है?

आप यह तो जानते ही हैं कि ट्रेन के पहिए काफी वजन को उठाते हैं और अगर उन्हें पेंट किया भी जाए तो घर्षण के कारण वो पेंट कुछ ही समय में उतर जाएंगे और यह पैसे की बर्बादी ही होगी। इसके अलावा एक अहम कारण पहियों में आई दरारों को देखना भी होता है। अगर पहियों को पेंट कर दिया जाए तो उसमें कभी दरार आएगी तो वो आसानी से नहीं दिखेगी और ऐसे में जोखिम बढ़ सकता है। इसके अलावा एक कारण यह भी है कि बिना पेंट के पहियों के तापमान का पता लगाना आसान होता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और  जगन्नाथ डॉट कॉम उनकी पुष्टि नहीं करता है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button