नईदिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को भारत सरकार ने बड़ा गिफ्ट दिया है। केन्द्रीय कर्मचारियों क महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की नई बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। इससे पहले अक्तूबर में डीए को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी हुआ था। उस बढ़ोतरी का एरियर भी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया गया था, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ मिला था। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों पर भी लागू होगी।

The post भारत सरकार का केन्द्रीय कर्मचारियों को गिफ्ट : दो फीसदी बढ़ाया गया महंगाई भत्ता appeared first on ShreeKanchanpath.



