Blog

बिलासपुर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली आग, हालत गंभीर… मची अफरा तफरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिल्हा थाना क्षेत्र के गतौरी के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान पौसरी निवासी 29 वर्षीय मनजीत जायसवाल के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार मनजीत ने एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदा। इसके बाद उसने वह पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया और खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को बचाने की कोशिश की आग को बुझा दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे मनजीत को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

The post बिलासपुर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली आग, हालत गंभीर… मची अफरा तफरी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button