Blog

छत्तीसगढ़ में वज्रपात का कहर : खेत में काम कर रही महिला सहित चार की मौत

रायपुर। खराब मौसम व भारी बारिश के बीच छत्तीसगढ़ के अलग अलग हिस्सों में गुरूवार को वज्रपात का कहर देखने को मिला। खेत में काम कर रही महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसे बालोद व बेमेतरा जिले में सामने आए। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं जिनका इलाज चल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में वज्रपात का अनुमान जताया है और मैदानी क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।

वज्रपात का  पहला मामला बालोद जिले का है, जहां खेत में काम कर रही महिला ने बिजली की चपेट में आने से दम तोड़ दिया। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के पथराटोला गांव में हुआ। महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। हादसे में अनुसुइया बाई (40) ने मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा मामला कांकेर जिले का है। बिजली गिरने से 52 साल के किसान रामसिंह मंडावी की मौत हो गई है।घटना दुर्गूकोंदल ब्लॉक के ग्राम गुड़फेल की है।

रामसिंह मंडावी अपने खेत पर काम करने गए थे। शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए रामसिंह खेत में लगे जामुन के पेड़ के नीचे आराम करने बैठ गए। तभी अचानक पेड़ के पास बिजली गिरी। तीसरी घटना बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र की है। यहां बिजली गिरने से 2 मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना सुरहोली-कुसमी मार्ग पर एक तालाब के पास हुई। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मनोज राजवंशी और जगदीश राजवंशी के रूप में हुई है।

The post छत्तीसगढ़ में वज्रपात का कहर : खेत में काम कर रही महिला सहित चार की मौत appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button