छत्तीसगढ़

झंडा चौक में तलवार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

*झंडा चौक में तलवार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

*सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को दी जा रही थी धमकी।*

*आरोपी अनिस खान के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 411/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया सलाखों के भीतर।*

कबीरधाम जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देशन में कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.09.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर झंडा चौक कवर्धा में तत्काल कार्रवाई की गई। सूचना थी कि एक व्यक्ति हाथ में लोहे की तलवार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों एवं वहां उपस्थित नागरिकों से गाली-गलौज कर मारने की धमकी दे रहा है।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी को हाथ में लोहे की तलवार लहराते हुए लोगों को डराते-धमकाते पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनिस खान पिता शुभराती खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 02 रामनगर कवर्धा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम बताया।

*अपराध क्रमांक 411/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई*

आरोपी के कब्जे में रखी तलवार के संबंध में अनुज्ञा पत्र (लाइसेंस) प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया, जिस पर आरोपी द्वारा कोई लाइसेंस नहीं होना बताया गया। आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे की धारदार तलवार विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया।

आरोपी अनिस खान के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 411/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा विधिवत गिरफ्तार किया गया।

*आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया*

आरोपी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी अनिस खान को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर मुताबिक, आदेश जिला जेल कबीरधाम में भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा के नेतृत्व में आरक्षक क्रमांक 658 धमेन्द्र मेरावी एवं आरक्षक क्रमांक 709 संतोष बांधेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कबीरधाम पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर भय उत्पन्न करने, धमकी देने एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button