Blog

ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवात : छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट…. जानिए कैसा रहने वाला है मौसम

भिलाई। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवात अर्नब के कारण मौसम में बदलाव आया है। आईएमडी क अनुसार चक्रवात अर्नब 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। चक्रवात आज ओडिशा के कलिंगपट्टनम तट से टकरा सकता है। वहीं चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में दिख रहा है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो रही है। इसके कारण बस्तर जिले में कलेक्टर ने सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

आईएमडी के अनुसार ओडिशा में चक्रवात अर्नब का सबसे ज्यादा असर होने की आशंका है। करीब 5,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मलकानगिरी में भारी बारिश से कई पुल बह गए हैं। पुलों के ऊपर 3 से 4 फीट तक पानी बह रहा है। राज्य के कम से कम 7 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। 11 जिलों के कलेक्टरों को राहत और बचाव की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने चक्रवात के कारण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। गुरूवार को प्रदेश के कुछ जिलों में  बारिश का दौर जारी रह सकता है, वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। पिछले 24 घंटों में कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 सितंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

बस्तर के सभी स्कूलों में छुट्टी
दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। जिले के नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और कई प्रमुख रास्तों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम और हालात की गंभीरता को देखते हुए, बस्तर कलेक्टर ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए गुरूवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में आने वाले 5 दिनों का मौसम

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों के मौसम को लेकर भी अपडेट जारी किया है।

  • 25 सितंबर को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश का रेड अलर्ट जारी रहेगा। भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने व कहीं कहीं वज्रपात होने की भी संभावना है।
  • 26 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवा तथा वज्रपात की संभावना है।
  • 27 सितंबर को छ्त्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन येलो अलर्ट जारी किया है, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
  • 28 सितंबर को छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन ग्रीन अलर्ट जारी किया है। कहीं कहीं छिटपुट फुहारें पड़ सकती हैं।
  • 29 सितंबर को प्रदेश कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मौसम खुला रहेगा। मौसम विभाग ने इस दिन को ग्रीन जोन में रखा है।

The post ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवात : छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट…. जानिए कैसा रहने वाला है मौसम appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button