छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंघनपुरी के वार्ड क्रमांक 07 में खराब हैंडपंप की सफाई कर पुनः किया गया चालू

*सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंघनपुरी के वार्ड क्रमांक 07 में खराब हैंडपंप की सफाई कर पुनः किया गया चालू*

कवर्धा,सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से विकासखंड कवर्धा के ग्राम सिंघनपुरी के वार्ड क्रमांक 07 में खराब हैंडपंप को सुधारकर पुनः चालू किया गया।

ग्राम सिंघनपुरी के वार्ड क्रमांक 07 में स्थित हैंडपंप के बोर में पत्थर डाल दिए जाने के कारण हैंडपंप खराब हो गया था। इसकी जानकारी मिलने पर संबंधित अमले द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बोर की सफाई कर हैंडपंप की आवश्यक मरम्मत एवं स्थापना कार्य पूर्ण किया गया। इसके बाद आज हैंडपंप को पुनः चालू कर दिया गया है। हैंडपंप के पुनः चालू होने से वार्ड के रहवासियों को पेयजल की सुविधा मिलने लगी है। ग्रामीणों ने समस्या के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभाग एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के साथ-साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन की सेवाओं एवं सुविधाओं को जनभागीदारी के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button