देश दुनिया

ददरी मेले में 14 दिसंबर को आ रहे हैं बॉलीवुड स्टार गोविंदा, सांस्कृतिक कार्यक्रम से सजेगा भारतेंदु मंच

घरेलू उपयोग के सामान से लेकर खिलौने, खानपान और अन्य जरूरतों की दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। भारतेंदु मंच पर पांच दिसंबर से सुरों की महफिल सजेगी। इसकी शुरुआत प्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना पटवारी की प्रस्तुति से होगी। आठ दिसंबर को आयोजित होने वाली बालीवुड नाइट में गायक सलमान अली और लिपिका अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।11 दिसंबर को भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए खास शाम होगी। इस दिन भोजपुरी गायक समर सिंह, खुशी कक्कड़ और सोना सिंह अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में 13 दिसंबर को आध्यात्मिक वातावरण के बीच संत समागम का आयोजन होगा। वहीं, 14 दिसंबर को बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा मेले में पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है।

ददरी मेले के चलते सड़कों पर बढ़ी भीड़, शहर में लग रहा जाम

ददरी मेले के चलते इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 सहित कदम चौराहा-धरनीपुर संपर्क मार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। इसके चलते जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।भीड़ में फंसे संतोष सिंह ने बताया कि सड़क के किनारे अतिक्रमण के चलते ऐसा हो रहा है। सड़क पर ही वाहन खड़े हो रहे हैं। सड़क किनारे नाले पर दुकानदारों ने सामान फैला रखा है। ऐसे में ददरी मेले में जाने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button