छत्तीसगढ़

*त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन दिसंबर-2026 के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

*त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन दिसंबर-2026 के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त*

कवर्धा,नवंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1995 के नियम 20 तथा 21(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन दिसंबर-2026 के कार्यों के संपादन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत कवर्धा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुरी गुढ़ा में रिक्त 01 पंच पद के उप निर्वाचन के लिए तहसीलदार कवर्धा को रिटर्निंग ऑफिसर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कवर्धा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत बोड़ला के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोक्करखार, लाटा, समनापुर एवं सिंघनुपरी में रिक्त 04 सरपंच पदों के उप निर्वाचन के लिए तहसीलदार बोड़ला को रिटर्निंग ऑफिसर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बोड़ला को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदी एवं बांधाटोला में रिक्त 02 पंच पदों के उप निर्वाचन के लिए तहसीलदार सहसपुर लोहारा को रिटर्निंग ऑफिसर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वहीं जनपद पंचायत पंडरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेउर, डोंगरियाखुर्द एवं चारभाठाखुर्द में रिक्त 03 सरपंच पदों तथा ग्राम पंचायत रेहुंटाकला में रिक्त 01 पंच पद के उप निर्वाचन के लिए तहसीलदार पंडरिया को रिटर्निंग ऑफिसर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पंडरिया को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

इस प्रकार जिले में दिसंबर-2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत कुल 11 रिक्त पदों में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें 07 सरपंच पद एवं 04 पंच पद शामिल हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button