देश दुनिया

Panchayat 5 के बीच फिर याद आया ‘ए राजा जी’, असल में है बिहार-पूर्वांचल का ‘सोहर’; बेहद मजेदार है यह लोकगीत

नई दिल्ली। ओटीटी की सबसे पॉपुलर इंडियन वेब सीरीज ‘पंचायत’ के सीजन 5 का लेटेस्ट ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। पहले सीजन से अब तक इस शो ने अपनी सादगी से दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन किरदारों और डायलॉग्स के साथ-साथ सीरीज का एक खास गीत भी देशभर में खूब पॉपुलर हुआ है।हम बात कर रहे हैं ‘ए राजा जी’ गाने की, जिसका असली शीर्षक ‘हिंद के सितारा’ है। बता दें, जैसे ही यह गीत सीरीज में आया, पूरा इंटरनेट इसकी धुन पर झूम उठा। लोगों ने इस पर जमकर रील्स बनाईं और इसे नया वायरल ट्रैक समझ लिया। हालांकि, असली ट्विस्ट यह है कि यह कोई नया ओटीटी गाना नहीं है। इसकी जड़ें बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोक संगीत से जुड़ी हैं। जी हां, यह सदियों पुराना भोजपुरी लोकगीत है, जिसे ‘सोहर’ कहा जाता है।शाब्दिक अर्थ सुंदर या खूबसूरत होता है। बिहार के भोजपुरी व मैथिली अंचल और पूर्वी उत्तर प्रदेश यानी पूर्वांचल में सोहर का मतलब मंगलगीत से है। भारत की हर संस्कृति में मंगलगान की परंपरा आदिकाल से रही है और सोहर इसी परंपरा की सबसे मधुर कड़ी है। गांवों में आज भी अगर किसी घर से ढोलक की थाप, मंजीरे की झंकार और महिलाओं के हंसते-गाते स्वर सुनाई दें, तो लोग सहज ही समझ जाते हैं कि आंगन में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है।

किन मौकों पर गाते हैं सोहर और क्या होता है इसमें खास?

सोहर सिर्फ बच्चे के जन्म पर ही नहीं, बल्कि गोदभराई, सतमासा और छठिहारी जैसे शुभ अवसरों पर भी गाया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसके भावपूर्ण बोल हैं, जिनमें मां का स्नेह, परिवार की खुशी, पारंपरिक पकवानों और नवजात के उज्ज्वल भविष्य की कामना शामिल रहती है।

महिलाएं गीत गाकर माता-पिता, दादा-दादी और पूरे  देती हैं। कई पारंपरिक सोहर गीतों में गर्भावस्था के दौरान स्त्री के मानसिक और शारीरिक बदलावों का भी सहज वर्णन मिलता है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी भारी वाद्य यंत्र की जरूरत नहीं होती; बस ढोलक और तालियों की खनक ही पूरे घर को उत्सव में बदल देती है।

भगवान राम और श्रीकृष्ण से भी जुड़ा है नाता

सोहर की शुरुआत कब हुई, इसका कोई लिखित इतिहास तो नहीं मिलता, लेकिन लोक कलाकारों के बीच इसका जुड़ाव पौराणिक कथाओं से माना जाता है। मान्यता है कि अयोध्या में माता कौशल्या और महाराज दशरथ के आंगन में भगवान राम के जन्म के समय महिलाओं ने सोहर गाकर खुशियां मनाई थीं।

इसी तरह गोकुल में नंद और यशोदा के घर श्रीकृष्ण के आगमन पर भी सोहर गाए गए थे। यही वजह है कि आज भी रामनवमी और कृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार व पूर्वांचल के घरों में सोहर गूंजते हैं। इन गीतों के जरिए परिवार वाले कामना करते हैं कि नन्हा मेहमान कुल का नाम रोशन करके आदर्श बने।

कभी सिर्फ गांव के आंगन में गूंजते थे ‘सोहर’

एक समय था जब सोहर सिर्फ ग्रामीण अंचलों में महिलाओं की सामूहिक लोककला तक सीमित था। दादी-नानी से सुनकर नई बहुएं और बेटियां इस मधुर परंपरा को आगे बढ़ाती थीं, लेकिन बदलते समय के साथ इस लोकगीत का दायरा भी फैला है।

अब यह केवल गांव की चौपाल या महिलाओं की महफिल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पारंपरिक मंचों से लेकर शाही घरों तक अपनी मिठास बिखेर रहा है। यही वजह है कि ‘ए राजा जी’ जैसा लोकगीत आज की डिजिटल पीढ़ी को अपनी जड़ों और लोक संस्कृति से जोड़ने में एक पुल का काम कर रहा है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button