Blog

Breaking News : सीजी 12वीं बोर्ड का हिन्दी पेपर रद्द, पेपर लीक की आशंका के बाद फैसला… 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पेपर लीक की आशंका के कारण कक्षा 12वीं की हिन्दी परीक्षा को रद्द कर दिया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है। आदेश में कहा गया है कि 14 मार्च 2026 को आयोजित हिन्दी विषय की परीक्षा अब अमान्य मानी जाएगी। 10 अप्रैल 2026 को 12वीं बोर्ड की हिन्दी परीक्षा दोबारा ली जाएगी।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

बता दें 12 वीं बोर्ड का हिन्दी पेपर 14 मार्च को हुआ था। इसके बाद 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया में एक हस्तलिखित पर्चा वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि यह 12वीं बोर्ड की हिन्दी विषय का पेपर है। सोशल मीडिया में इस प्रकार पर्चा वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल इस मामले में साइबर टीम जांच कर रही है। वहीं इस बीच छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बड़ा निर्णय लेते हुए 12वीं बोर्ड का हिन्दी पेपर रद्द कर दिया है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि 14.03.2026 को कक्षा 12वीं की विषय हिन्दी के परीक्षा सम्पन्न की गई। 15 मार्च 2026 एवं 16 मार्च 2026 को सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में उक्त विषय के सेट ‘बी’ के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा किया गया। इन दावों की जांच के लिए साइबर थाने में लिखित सूचना तथा सिटी कोतवाली में FIR दर्ज की गई। तत्संबंध में परीक्षा समिति की बैठक 23 मार्च को हुई। बैठक में लिये गये निर्णयानुसार कक्षा 12वीं की विषय हिन्दी की 14 मार्च 2026 को सम्पन्न परीक्षा निरस्त की जाती है तथा उक्त परीक्षा दिनांक 10 अप्रैल 2026 को पुनः आयोजित की जायेगी।

देखें आदेश

whatsapp image 2026 03 23 at 64608 pm 1774272024

The post Breaking News : सीजी 12वीं बोर्ड का हिन्दी पेपर रद्द, पेपर लीक की आशंका के बाद फैसला… 10 अप्रैल को होगा एग्जाम appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button