देश दुनिया

पड़ोसी राज्य यूपी-गुजरात में 11 रुपए सस्ता बिक रहा

मध्य प्रदेश में रहने वालों के लिए पेट्रोल भरवाना देश के अधिकांश राज्यों की तुलना में काफी महंगा सौदा साबित हो रहा है। राज्यसभा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा सोमवार को पेश किए गए ताजा आंकड़ों (11 मार्च 2026 तक) के विश्लेषण से पता चला है कि मध्य प्रदेश देश का चौथा ऐसा राज्य है जहां पेट्रोल की कीमतें सबसे अधिक हैं। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत ₹106.52 प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

एमपी के पड़ोसी राज्यों में 11 रुपए तक सस्ता बिक रहा पेट्रोल

एमपी के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश (लखनऊ) में पेट्रोल केवल ₹94.69 और गुजरात (गांधीनगर) में ₹94.70 प्रति लीटर मिल रहा है। गुजरात, उत्तर प्रदेश की राजधानियों में पेट्रोल के रेट को देखें तो करीब 11 रुपए सस्ता पेट्रोल मिल रहा है।

एमपी से सटे दूसरे पड़ोसी राज्यों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ₹99.44 रुपए प्रति लीटर, महाराष्ट्र के मुंबई में ₹103.54 प्रति लीटर और राजस्थान में ₹104.72 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है।

पेट्रोलियम राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने सदन में बताया कि पेट्रोल और डीजल की अंतिम बिक्री कीमतों में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित उत्पाद शुल्क और संबंधित राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित वैट (VAT) शामिल होता है। अलग-अलग राज्यों में वैट की दरों, स्थानीय शुल्कों और माल ढुलाई (Freight) दरों में भिन्नता के कारण कीमतों में यह बड़ा अंतर दिखाई देता है ।

जीएसटी पर फिलहाल ‘ब्रेक’

आम जनता की मांग के बावजूद पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी (GST) के दायरे में लाने की योजना फिलहाल टल गई है। सरकार ने बताया कि जीएसटी परिषद ने अपनी 45वीं बैठक में इस मामले पर विचार तो किया था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है।

महंगा डीजल बेचने वाले राज्य मध्य प्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल है जहां डीजल के रेट सबसे ज्यादा हैं। महंगे डीजल के मामले में मध्य प्रदेश देश के टॉप 10 राज्यों की सूची में 7वें नंबर पर आता है।

 

देश के उन टॉप-10 राज्यों के नाम जहां सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है

क्रम राज्य / केंद्रशासित प्रदेश शहर पेट्रोल रेट (₹/लीटर)
1 अंडमान और निकोबार श्री विजया पुरम  

82.46

 

 

2 अरुणाचल प्रदेश ईटानगर  

90.87

 

 

3 दादरा और नगर हवेली दमन  

92.44

 

 

4 उत्तराखंड देहरादून  

93.35

 

 

5 चंडीगढ़ चंडीगढ़  

94.30

 

 

6 उत्तर प्रदेश लखनऊ  

94.69

 

 

7 गुजरात गांधीनगर  

94.70

 

 

8 दिल्ली नई दिल्ली  

94.77

 

 

9 हिमाचल प्रदेश शिमला  

95.05

 

 

10 हरियाणा अम्बाला  

95.94

 

एमपी से सटे राज्यों में पेट्रोल डीजल का अंतर देखिए

एमपी और पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती जिलों में कीमतों का अंतर (₹/लीटर)

बॉर्डर और जिले राज्य पेट्रोल (₹) डीजल (₹) एमपी से अंतर (पेट्रोल)
MP-गुजरात बॉर्डर झाबुआ (MP) 108.50 93.70
दाहोद (GJ) 94.70 90.32  

₹13.80 सस्ता

 

 

MP-यूपी बॉर्डर रीवा (MP) 108.82 93.94
प्रयागराज (UP) 94.69 87.81  

₹14.13 सस्ता

 

 

MP-छत्तीसगढ़ बॉर्डर अनूपपुर (MP) 109.12 94.22
बिलासपुर (CG) 99.44 93.33  

₹9.68 सस्ता

 

 

MP-महाराष्ट्र बॉर्डर बुरहानपुर (MP) 107.50 92.80
अमरावती (MH) 103.54 92.15  

₹3.96 सस्ता

 

 

MP-राजस्थान बॉर्डर मुरैना (MP) 107.20 92.50
धौलपुर (RJ) 104.72 90.21  

₹2.48 सस्ता

 

 

अब ये भी समझिए कि एमपी में पेट्रोल-डीजल मंहगे क्यों हैं

सर्वाधिक VAT और सेस: एमपी सरकार का वैट (VAT) ढांचा देश में सबसे ऊंचे स्तरों में से एक है। एमपी में पेट्रोल पर 29% VAT + ₹2.5/लीटर अतिरिक्त VAT + 1% उपकर (Cess) लगता है। डीजल पर 23% VAT + ₹3/लीटर अतिरिक्त VAT + 1% सेस वसूला जाता है।

केंद्र सरकार पूरे देश में पेट्रोल पर ₹19.90 और डीजल पर ₹15.80 प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूलती है। वहीं पेट्रोल पर औसतन ₹3.77 से ₹3.89 प्रति लीटर कमीशन डीलर्स को मिलता है।

अब ये जानिए कि एमपी के किस जिले में सबसे मंहगा पेट्रोल-डीजल मिल रहा

जिला पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
अनुपपुर ₹109.12 ₹94.22
शहडोल ₹108.95 ₹94.06
रीवा ₹108.82 ₹93.94
बालाघाट ₹108.55 ₹93.68
डिंडोरी ₹108.40 ₹93.54

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button