नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी सोमवार को मध्य प्रदेश के चित्रकूट में गधा मेला लगा, जहां व्यापारियों का ध्यान खींचने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स के नाम पर गधों का नाम रखा गया। किसी ने अपने गधे का नाम अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) रखा तो किसी ने शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) रखा।चित्रकूट के इस गधे मेले में सबसे ज्यादा ध्यान ‘चंकी पांडे’ (एक्टर के नाम पर रखा गया गधा) ने खींचा जिसकी 72 हजार रुपये में बोली लगी। इस पर सबसे ज्यादा बोली लगी थी और यह मेले का सबसे महंगा भी गधा रहा। अब खुद चंकी पांडे ने उनके नाम पर रखे गए गधे के नाम पर रिएक्शन दिया है।यह बहुत सम्मान की बात है कि लोगों ने ऐसा किया। मेरे दोस्त मुझे न्यूज क्लिपिंग भेज रहे हैं और कोई भी खबर अच्छी ही होती है। मैं पिछले 30 सालों से ऐसा होते देख रहा हूं। असल में, नाई की दुकानों पर भी ऐसा होता है, जहां सितारों और उनके हेयरस्टाइल का प्रचार किया जाता है। यहां तक कि एक बर्गर जॉइंट में ‘चंकी पनीर पांडे’ नाम का बर्गर भी है।
चंकी पांडे का वर्क फ्रंट
करीब चार दशक से बॉलीवुड में काम कर रहे चंकी पांडे जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म हीरो की हीरोइन में नजर आएंगे जिससे यशवर्धन आहूजा अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं। इससे पहले चंकी पांडे बेबी डो डाई डू, है जवानी तो इश्क होना है और राहू केतू फिल्मों में नजर आ चुके हैं।





