देश दुनिया

600 से अधिक ऊंट-घोड़े पहुंचे, पोर्टल खुलते ही 10 मिनट में बुक हुए 238 प्लॉट, 125 भूखंड ऑफलाइन भी आवंटित

पुष्कर| अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले की मंगलवार को अनौपचारिक शुरुआत हो गई। मेले का औपचारिक आगाज 17 नवंबर को ध्वजारोहण के साथ होगा। दीपावली के बाद नए मेला मैदान में पशुओं और पशुपालकों की आवक तेज होने लगी है। अब तक 600 से अधिक ऊंट, घोड़े और घोड़ियां पहुंच चुके हैं। वहीं मेले में अस्थायी दुकानें, झूले और मनोरंजन के अन्य साधन सजने लगे हैं। मोतीसर रोड स्थित नए मेला मैदान में पशुपालक अपने डेरे डाल रहे हैं। अश्व पालकों ने घोड़ों के लिए आलीशान तंबू लगाए हैं, जबकि ऊंट पालक खुले मैदान में पड़ाव डाल रहे हैं। पशुपालकों की सुविधा के लिए खेलियों में पानी और डिस्कॉम की ओर से अस्थायी बिजली व्यवस्था की गई है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं मेला अधिकारी डॉ. नवीन परिहार ने पशु चिकित्सालय परिसर में सांवरिया सेठ और गोमाता का पूजन कर मेला कार्यालय की स्थापना की। गुरुवार को शहर के प्रवेश मार्गोंं सहित 12 पशु चौकियां स्थापित की जाएंगी। 17 नवंबर से सांस्कृतिक कार्यक्रम और पशु एवं ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। 20 नवंबर को कार्तिक एकादशी स्नान के साथ धार्मिक मेले की शुरुआत होगी तथा 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा महास्नान के साथ मेले का समापन होगा। मेले में कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत अंबेडकर भवन में कैंप लगाएंगे। परिषद आयुक्त रेखा जैसवानी ने मेला क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण हटवाए। 10 मिनट में बुक हुए 238 प्लॉट: प्रशासन की ओर से आरक्षित 238 ऑनलाइन भूखंड पोर्टल खुलने के बाद मात्र 10 मिनट में बुक हो गए। इसके अलावा 125 भूखंड ऑफलाइन आवंटित किए जा चुके हैं। पुष्कर मेले में बिक्री के लिए पहुंचा ऊंटों का काफिला।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button