देश दुनिया

प्रयागराज : संगमनगरी में दौड़ेगी मेट्रो, 12 हजार करोड़ की परियोजना की डीपीआर शासन को भेजी

कुल 44 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल परियोजना को दो कॉरिडोर में बांटा गया है। पहला कॉरिडोर पूरब से पश्चिम और दूसरा उत्तर से दक्षिण होगा। पहला कॉरिडोर प्रयागराज एयरपोर्ट से सूबेदारगंज तक लगभग छह किलोमीटर भूमिगत खंड और सूबेदारगंज से सिटी लेक फॉरेस्ट तक 17 किलोमीटर एलिवेटेड (ऊपर उठा हुआ) खंड को कवर करेगा।

दूसरा कॉरिडोर शांतिपुरम से छिवकी तक लगभग 21 किलोमीटर एलिवेटेड खंड होगा। यह कॉरिडोर तेलियरगंज और मिंटो पार्क से होकर गुजरेगा। रिपोर्ट में प्रस्तावित स्टेशन स्थानों, इंटरचेंज स्टेशन और डिपो स्थानों का भी उल्लेख है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। वहां से केंद्र सरकार को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी, जहां इस परियोजना को अंतिम मंजूरी मिलेगी।परेड से चारों दिशाओं के लिए मिलेगी मेट्रो

– मेट्रो ट्रेन के चलने से कुंभ व माघ मेला में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को संगम के नजदीक परेड ग्राउंड से चारों दिशाओं के लिए मेट्रो ट्रेन मिलेगी। परेड मैदान पर इंटरचेंज स्टेशन प्रस्तावित गया गया है। ऐसे में झूंसी, फाफामऊ, एयरपोर्ट व नैनी जाने के लिए परेड से मेट्रो ट्रेन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

संगम समेत होंगे 33 स्टेशन व दो डिपो

मेट्रो रेल के लिए कुल 33 स्टेशन व दो डिपो बनाए जाएंगे। पूरब से पश्चिम कॉरिडोर में 16 और उत्तर से दक्षिण कॉरिडोर में 17 मेट्रो स्टेशन होंगे। इसके अलावा गंगापार में खानूपुर के पास और यमुनापार में टीएसएल की जमीन के पास डिपो का निर्माण कराया जाएगा।पूरब से पश्चिम कॉरिडोर के प्रस्तावित स्टेशन

प्रयागराज एयरपोर्ट, ट्रिपलआईटी, कालिंदीपुरम, सूबेदारगंज, लॉरेंस रोड, हाईकोर्ट, प्रयागराज जंक्शन, सिविल लाइंस बस अड्डा, सिविल लाइंस, मेडिकल चौराहा, मधवापुर, परेड मैदान (इंटरचेंज जंक्शन), संगम, आजाद नगर, झूंसी, त्रिवेणीपुरम, सिटी लेक फॉरेस्ट

उत्तर से दक्षिण कॉरिडोर के प्रस्तावित स्टेशन

शांतिपुरम, गंगा नगर, फाफामऊ, पीतांबर नगर, एमएनएनआईटी, तेलियरगंज, मजार चौराहा, यूनिवर्सिटी रोड, कर्नलगंज, प्रीतम गंज, परेड मैदान (इंटरचेंज जंक्शन), मिंटो पार्क, महेवा पट्टी, अंबेडकर नगर, अरैल, नैनी बाजार रोड, नैनी, छिवकी

मेट्रो रेल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी गई है। शासन के माध्यम से रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी और वहां से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा। परियोजना पर 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। –  ऋषि राज, उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button