देश दुनिया

कपड़े में दूसरे कपड़े का कलर लग जाए तो कैसे छुड़ाएं? खुद ड्राई क्लीनर ने बताई आसान ट्रिक

कपड़े धोते समय कई बार हम गलती से गहरे रंग के कपड़ों को हल्के रंग वाले कपड़ों के साथ डाल देते हैं. ऐसे में हल्के रंग वाले कपड़े पर दूसरे कपड़े का रंग चढ़ जाता है. कई बार सफेद शर्ट गुलाबी हो जाती है तो कभी हल्के रंग की पैंट पर जगह-जगह दूसरे कपड़े के रंग के निशान पड़ जाते हैं. ऐसे में समझ नहीं आता कि अब क्या किया जाए. जगह-जगह दूसरे रंग के ये धब्बे देखने में बेहद खराब लगते हैं. ऐसे में फिर ज्यादातर लोग या तो उस पैंट या शर्ट को फैंक देते हैं या घर में इन महंगे कपड़ों को डस्टिंग के लिए इस्तेमाल करने लगते हैं. हालांकि, आप चाहें, तो एक बेहद आसान तरीके से इस रंग को निकाल भी सकते हैं. ड्राई क्लीनर राधेश्याम भावसर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कपड़ों से दूसरे कपड़े का रंग निकालने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

क्या करें? 

ड्राई क्लीनर बताते हैं, अगर आपके कपड़े पर किसी दूसरे कपड़े का रंग चढ़ गया है और बार-बार डिटर्जेंट से धोने के बाद भी ये साफ नहीं हो रहा है, तो आप ऑक्सी ब्लीच का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऑक्सी ब्लीच से कैसे छुड़ाएं कपड़े पर लगा रंग?

  • इस तरीके को अपनाने के लिए आपको गर्म पानी और ऑक्सी ब्लीच की जरूरत होगी. सबसे पहले एक बर्तन में करीब 50 डिग्री सेल्सियस गर्म पानी लें.
  • अब, इसमें 40 से 50 ग्राम ऑक्सी ब्लीच डालें.
  • अब, किसी बड़ी सी लकड़ी की मदद से पानी में ऑक्सी ब्लीच को अच्छी तरह मिलाएं.
  • इसके बाद जिस कपड़े पर दूसरे कपड़े का रंग लग गया है, उसे इस पानी में डाल दें.
  • कपड़े को पानी में डालने के बाद उसे कुछ समय तक ऐसे ही भिगोकर रखें.
  • थोड़ी देर बाद इस पानी से कपड़े को निकालकर पहले साफ पानी से और फिर डिटर्जेंट से अच्छी तरह धो लें.

राधेश्याम भावसर बताते हैं कि ऐसा करने से आपके कपड़े पर लगा रंग निकल जाएगा. हालांकि, अगर एक बार में रंग न निकलने तो आप एक बार फिर इस तरीके को आजमाकर देख सकते हैं. ड्राई क्लीनर बताते हैं कि सबसे अच्छी बात यह है कि इस तरीके से आपके कपड़े का असली रंग खराब नहीं होगा, जो रंग चढ़ा है, बस वो उतर जाएगा.

इन बातों का रखें ध्यान 

ऑक्सी ब्लीच का इस्तेमाल करने से पहले एक बार कपड़े के लेबल को जरूर पढ़ लें. सारे कपड़े को सीधे ऑक्सी ब्लीच वाले पानी में डालने से पहले पैच टेस्ट कर लें. पहले कपड़े के थोड़े से हिस्से पर ऑक्सी ब्लीच लगाकर देखें. अगर कपड़ा ठीक रहे, तो फिर आप इस तरीके को आजमा सकते हैं.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button