देश दुनिया

नक्सलियों के खिलाफ CRPF की कार्रवाई, जंगल के अंदर से लेथ मशीन जब्त, IED भी किया निष्क्रिय

बीजापुर :नक्सल उन्मूलन की दिशा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सीआरपीएफ की 214 बटालियन ने पिल्लूर क्षेत्र से एरिया डोमिनेशन के दौरान नक्सल सामग्री बरामद की है. नक्सलियों ने जंगल के अंदर हथियार बनाने के लिए लेथ मशीन स्थापित की थी. इस मशीन को सीआरपीएफ के जवानों ने जब्त किया है.

जंगल के अंदर से लेथ मशीन जब्त

मंगलवार को पिल्लूर कैंप से यंग प्लाटून बेंजामिन सुंडी के नेतृत्व में क्यूएटी-214, बीडीडीएस-214 टीम, द्वितीय कमान अधिकारी विवेक कुमार के नेतृत्व में थाना भोपालपट्टनम क्षेत्र अंतर्गत सफीमारका के इमलीपारा जंगल क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकली थी. सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के इस्तेमाल में लाई जा रही लेथ मशीन बरामद की.इसका वजन 10 से 12 क्विंटल के आसपास है. लेथ मशीन का इस्तेमाल नक्सली हथियार बनाने के लिए किया करते थे.

आईईडी को नक्सलियों ने किया नष्ट

इसके अलावा पिल्लूर कैंप से 214 बटालियन की डी-214 समवाय एवं एफ-214 समवाय पिल्लूर और कांडलापरती के मध्य चलाए गए अभियान में एक आईईडी भी बरामद की है.सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया. इस कार्रवाई से नक्सलियों की संभावित बड़ी साजिश नाकाम हुई है. क्षेत्र में सुरक्षा बलों की इस सफलता से ग्रामीणों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है और नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जगी है.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button