Blog

हाफ इयरली एग्जाम का पर्चा बिगड़ने पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान

जगदलपुर। बस्तर के परपा थाना क्षेत्र में चौकांने वाली घटना सामने आई है। 12 वीं कक्षा की छात्रा ने हाफ इयरली एग्जाम का पर्चा बिगड़ने की बात पर खौफनाक कदम उठाया। ग्राम घाटपदमुर भाटीगुड़ा की रहने वाली छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार घाटपदमुर निवासी साधना पटेल (18) कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही थी।स्कूल में कुछ दिनों से अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थी। जहां कुछ पेपर खराब होने के चलते काफी तनाव में चल रही थी, इसके अलावा परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी थी। 17 दिसंबर को परीक्षा के समाप्त होने के बाद से लगातार टेंशन में थी। शुक्रवार को छात्रा ने कमरे में जाकर अपनी मां की साड़ी को फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

इस दौरान घर में मौजूद अन्य लोगों ने आवाज सुनकर जब दरवाजे से देखा तो वह फंदे में झूल रही थी। परिजनों ने फांसी से उतारा और अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का परिवार में सब्जी बेचने का काम करता है, जबकि उसकी बड़ी बहन पीएससी की पढ़ाई कर रही है। अर्धवार्षिक परीक्षा का पेपर बिगड़ने से इतना तनाव और इसके बाद आत्महत्या जैसा कदम उठाने से परिवार के लोग भी हैरान है।

The post हाफ इयरली एग्जाम का पर्चा बिगड़ने पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button