गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ का इनामी नक्सली भी शामिल है। जिले के एसपी निखिल राखेचा ने मैनपुर के जंगलों में मुठभेड़ की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाकर्मी नक्सल विरोधी अभियान पर थे, तभी उनका सामना नक्सलियों से हो गया और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। एसटीएफ, कोबरा (सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) और राज्य पुलिस के जवान इस अभियान में शामिल हैं। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया गया है। एनकाउंटर में एक करोड़ के इनामी नक्सली मनोज मोडेम उर्फ बालकृष्ण के भी मारे जाने की खबर है। रायपुर संभाग के आईजी अमरेश मिश्रा और गरियाबंद जिले के एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
The post गरियाबंद में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 माओवादी ढेर… एक करोड़ का इनामी भी शामिल appeared first on ShreeKanchanpath.