लहसुन के भाव पिछले एक वर्ष से लगातार तेज बने हुए हैं, लेकिन एक ही दिन में लहसुन के भाव में लगभग बड़ी गिरावट दर्ज हुई।
व्यापार विशेषज्ञ बताते हैं कि लहसुन के भाव में यह गिरावट किसानों के कारण हुई।
दिसंबर के आखिरी सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों में ही लहसुन के भाव टूटकर न्यूनतम 8 हजार रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
पिछले वर्ष लहसुन के रिकॉर्ड तोड़ भाव मिले थे। लेकिन अब नई लहसुन आने की संभावना में लहसुन के औसत भाव में 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट हो गई है

किसानों के कारण लहसुन के भाव में तेज गिरावट, प्याज के भाव स्थिर, देखें आज के प्याज एवं लहसुन भाव..
आज कृषि उपज मंडियों में प्याज एवं लहसुन के क्या भाव (Garlic Onion Price) रहे एवं आगे क्या संभावनाएं आईए जानते हैं..
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Garlic Onion Price | लहसुन के भाव पिछले एक वर्ष से लगातार तेज बने हुए हैं, लेकिन एक ही दिन में लहसुन के भाव में लगभग बड़ी गिरावट दर्ज हुई।
व्यापार विशेषज्ञ बताते हैं कि लहसुन के भाव में यह गिरावट किसानों के कारण हुई।
दिसंबर के आखिरी सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों में ही लहसुन के भाव टूटकर न्यूनतम 8 हजार रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
पिछले वर्ष लहसुन के रिकॉर्ड तोड़ भाव मिले थे। लेकिन अब नई लहसुन आने की संभावना में लहसुन के औसत भाव में 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट हो गई है। : Garlic Onion Price
यही स्थिति प्याज में भी देखने को मिल रही है, लेकिन भाव में अधिक गिरावट नहीं हुई। प्याज के भाव में स्थिरता बनी हुई है। लहसुन के भाव में यह गिरावट क्यों हुई एवं आगे क्या स्थिति बनने वाली है आईए जानते हैं..
Garlic Onion Price | आलू, प्याज एवं लहसुन के भाव में गिरावट
पिछले दो दिनों के दौरान आलू, प्याज एवं लहसुन में गिरावट रही। लहसुन के भाव 8000 से 24000 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे वहीं प्याज के औसत दाम 1300 प्रति क्विंटल बोले गए।
इसी प्रकार 15 दिन पहले 4000 रुपए प्रति क्विंटल बिकने वाला आलू 2000 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। बुधवार को कृषि उपज मंडी उज्जैन में लहसुन की 500 कट्टे की आवक में 8000 से 24000 रुपए क्विंटल के भाव से नीलाम हुई।
पिछले वर्ष लहसुन के अच्छे भाव मिलने से इस वर्ष किसानों ने लहसुन की बुवाई अधिक से अधिक की है। किसान करण सिंह पटेल ने बताया सबसे पहले ऊंटी किस्म की लहसुन आएगी। जनवरी के अंतिम हफ्ते से नई लहसुन की आवक शुरू होने लगेगी।
इधर उज्जैन मंडी के होलसेल व्यापारी विनोद सिद्धवानी ने बताया इस साल बेंगलुरु, महाराष्ट्र तरफ का व्यापार लहसुन का चल रहा है। उज्जैन सहित संपूर्ण मालवा की लहसुन टेस्ट और तीखेपन के कारण फेमस मानी जाती है। इस समय बाजार में हरे पत्ते वाली लहसुन 100 रुपए किलो के भाव से बिक रही है
वर्षों बाद किसानों को 2024 में आशा से अधिक दाम मिले। बताया जाता है कि लहसुन की पैदावार कम होने से किसानों को भाव का सुख मिला है। इस साल की उपज अभी तक ठीक है। अगर मावठा, ओले गिरे तो नुकसान भी हो सकता है।
नया प्याज आते ही इसके भाव धराशायी हो गए हैं। इसके भाव में 25 रुपए किलो की गिरावट आ चुकी है।
मंडी में बुधवार को 1000 कट्टे की आवक में 800 से 1300 रुपए प्रति 100 किलो के भाव रहे। इधर चिप्स का आलू 250 कट्टे 2200 से 2600 रुपए प्रति 100 किलो बिक गया जबकि राशन का आलू 1000 से 1525 रुपए
क्विंटल बिक गया। देखा जाए तो कल तक सबसे महंगे दाम पर बिकने वाले आलू, प्याज अब सस्ते के रास्ते पर आ गए हैं। आगे भी भाव Garlic Onion Price कमी की संभावना अधिक है।
आवक बढ़ते ही लहसुन पड़ी नरम
इंदौर लहसुन मंडी में बुधवार को आवक बढ़ने के साथ ही भाव पर मंदी का असर देखने को मिला है। एक दिन पूर्व आवक 3500 के मुकाबले बढ़कर सीधे 7000 कट्टों पर पहुंच गई। इससे भाव 500 से 700 रुपए तक नरम पड़ गए।
प्याज की आवक कम होते हुए 30 हजार कट्टे पर आवक रही। सुपर सिक्स, पुखराज और ज्योति आलू में पकड़ मजबूत रही। आलू की आवक 15 हजार कट्टे की रही। प्याज और आलू के भाव में तेजी का माहौल बना हुआ है
आलू, प्याज एवं लहसुन आलू चिप्स 2500 से 2600 ज्योति 1500 से 1600 पुखराज 1300 से 1400 एटीएल मीडियम 1900 से 2000 पुखराज मीडियम 1100 से 1200 प्याज 2550 से 2600 एवरेज 1700 से 1800 गोल्टा 1700 से 1800 गोल्टी 1000 से 12000
लहसुन सुपर बोल्ड 25000 से 25500 मीडियम 16000 से 20000 बारिक 14000 से 15000 रुपए प्रति क्विंटल रहे। : Garlic Onion Price
लहसुन के भाव में गिरावट की यह रही वजह
लहसुन के भाव में गिरावट की वजह किसानों को बताया जा रहा है व्यापार विशेषज्ञों के मुताबिक एकाएक मंडी में नई लहसुन की आवक की संभावना को देखते हुए पुराना माल अधिक पहुंचा जिसके कारण भाव में तेज गिरावट देखने को मिली।
जबकि पिछले सप्ताह शुक्रवार एवं शनिवार को आवक कम थी तो बाजार में 5 से 6 हजार तक की तेजी देखने को मिली थी। आगे भी लहसुन की आवक के आधार पर ही भाव में गिरावट या तेजी की संभावना बनेगी। : Garlic Onion Price
व्यापार विशेषज्ञों के मुताबिक लहसुन के भाव में इस वर्ष भी पिछले वर्ष जैसी ही स्थिति बनने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पुराना लहसुन खत्म हो जाएगा और नया लहसुन मार्केट की डिमांड की भरपाई नहीं कर पाएगा।
बताया जा रहा है कि लहसुन ऐतिहासिक शॉर्टेज की और है और अभी जो भाव चल रहे हैं ये बहुत अच्छे भाव हैं इस भाव से भी और तेजी आने की पूरी संभावना है लेकिन अभी मार्किट में मंदी लाने का माहौल बनाया जा रहा है ताकि लोग मंदी के चक्कर में माल निकाल ले और स्टॉक करने वाले फिर से स्टॉक कर लें।