भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिलती है। आज हम आपको ऐसे ही एक अधिकारी IPS सफीन हसन की कहानी बता रहे हैं, जिन्होंने महज 22 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर देश के सबसे युवा IPS अधिकारियों में जगह बनाई। हालांकि, उनकी यह सफलता आसान नहीं थी। आर्थिक तंगी इतनी थी कि कभी स्कूल की फीस भरने तक के पैसे नहीं थे और माता-पिता को बेटे की पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
आर्थिक तंगी में बीता बचपन
सफीन हसन का जन्म जुलाई 1995 में गुजरात के पालनपुर के एक साधारण परिवार में हुआ। उनके माता-पिता ने सीमित संसाधनों के बावजूद बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, उनकी मां दूसरे के घरों में काम करती थीं, जबकि पिता दिन में मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे। साल 2000 में माता-पिता की डायमंड यूनिट की नौकरी छूटने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई। इसके बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई नहीं रुकने दी।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे यूपी के युवाओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। अगर आप भी लंबे समय से किसी अच्छी और रुतबे वाली नौकरी की तलाश में हैं, तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। दरअसल, यूपीपीएससी ने आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, एस्टेट मैनेजर और माइक्रोबायोलॉजिस्ट जैसे बेहतरीन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती के बारे में…
पदों का पूरा ब्यौरा
इस बार यूपीपीएससी ने कुल 37 पदों पर भर्ती निकाली है। वैसे तो नंबर देखने में छोटा लग सकता है, लेकिन इन पदों की अहमियत और इनका पे-स्केल काफी तगड़ा होता है। अगर हम अलग-अलग पदों की बात करें, तो आर्किटेक्चरल असिस्टेंट के 14 पद, एस्टेट मैनेजर के 11 पद और माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 12 पद निर्धारित किए गए हैं। इन सभी पदों पर काम करने का अपना एक अलग ही मजा और रुतबा है। इसके लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की पूरी डिटेल जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप फॉर्म भरने से पहले एक बार पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें





