सर्दियों का मौसम पेड़-पौधों के लिए खास अच्छा नहीं होता। अगर पौधों की सही देखभाल न की जाए, तो ये मुरझा जाते हैं या फिर पत्तियां सूख जाती हैं। सर्दी में तुलसी के पौधे की पत्तियां भी पीली पड़ जाती हैं। कई बार पूरा पौधा ही सूख जाता है। भारत में तुलसी के पौधे को पूजा भी जाता है, ऐसे में तुलसी का सूखना शुभ नहीं माना जाता है। साथ ही इसकी पत्तियां औषधिय गुणों से भरपूर होती है। आज गार्डनिंग टिप्स में हम आपको बताएंगे तुलसी का पौधा हरा-भरा कैसे रख सकते हैं।
क्या करें
तुलसी का पौधा सर्दी में आपको धूप में रखना होगा। सर्दी का पौधा बिना धूप के भी मुरझा जाता है और पानी के भी। लेकिन तुलसी में पानी बहुत ज्यादा न डालें। इसके अलावा तुलसी के पौधे को ठंडी हवा व ओस से भी बचाकर रखें। ज्यादा ठंडापन तुलसी का पाधौ बर्दाश्त नहीं कर पाता है और जब तुलसी में मंजरी ज्यादा हो जाए, तो उसे झाड़कर हटा दें। मंजरी ज्यादा होने पर भी तुलसी की पत्तियां पीली होने लगती है।
कौन सा पाउडर
1 मग पानी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर और आधा चम्मच नमक मिला दें। दोनों चीजों को मिलाकर आपका फर्टिलाइजर लिक्विड बनकर तैयार हो जाएगा। अब तुलसी के पौधे की मिट्टी को चाकू या चम्मच से थोड़ी सी खोद लें। फिर इस पानी को तुलसी के पौधे में डालें। इससे मिट्टी को अच्छी नमी मिलेगी और पौधे को पोषण।
कैसे लगाएं
अगर आप तुलसी का पौधा अपने आंगन में लगाना चाहते हैं, तो इसे आसानी से लगा सकते हैं। मीडियम साइज का गमला लें। इसमें मिट्टी में गोबर मिलाकर भर दें। बाजार या किसी तुलसी के पोधे से उसकी जड़ वाला हिस्सा काट लें। काटे हुए हिस्से को मिट्टी में 5 इंच गड्ढा करके लगाकर दबा दें। पानी हल्का दें। कुछ ही दिनों में तुलसी का पौधा बढ़ने लगेगा।





