कीड़ों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
हल्की हल्की सर्दियां आते ही कीड़ों का आतंक बढ़ जाता है। घर की लाइट पर ये अपना डेरा जमा लेते हैं। ज्यादातर घरों में ये देखने को मिलता है कि जैसे ही लाइट जलती है वैसे ही कीड़े झुंड में आ जाते हैं। जिससे काफी परेशानी होती है। इन कीड़ों की वजह से खाना खाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको इन कीड़ों से छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं
नीम का तेल
कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नीम के तेल को पानी के साथ मिलकर स्प्रे बॉटल में भरकर लाइट के आस पास और घर के खिड़की दरवाजों पर छिड़कें। ऐसा करने से कीड़े नहीं आएंगे
तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा कीड़ों को दूर भगाने में सहायक है। तुलसी का पौधा घर के अंदर रखने से भी कीड़े नहीं आते हैं। इसकी गंध से वो दूर भागते हैं।
पीली बत्तियां
कीड़े पीली रोशनी की ओर कम आकर्षित होते हैं। ऐसे में घर में आप पीली बत्तियां लगाएं। सफेद लाइट पर कीड़े तुरंत आते हैं।
मच्छरदानी
वहीं कीड़ों के आतंक से बचने के लिए आप मच्छरदानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए घर की खिड़कियों और दरवाजों पर मच्छरदानी लगाएं।
प्याज
प्याज की तीखी और तेज गंध से कीड़े दूर भागते हैं। इसके लिए प्याज के रस को स्प्रे बॉटल में भर लें। फिर इसे लाइट के आसपास, खिड़की, दरवाजों पर छिड़कें।