छत्तीसगढ़

पंडरिया थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक व्यक्ति की मृत्यु

*पंडरिया थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक व्यक्ति की मृत्यु।*

कबीरधाम थाना पंडरिया क्षेत्रांतर्गत रहमान कांपा के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर होने से सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पंडरिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित किया।

*दुर्घटना में शामिल व्यक्ति एवं वाहन का विवरण:*

प्रथम मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर क्रमांक HR-08-N-4467)

– मृतक: गुरुदेव सिंह, पिता दलवीर सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सिबन, थाना सिबन, जिला कैथल, हरियाणा।
– घायल: अरसिद खान, पिता अलीसेर, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम सिबन, थाना सिबन, जिला कैथल, हरियाणा।

द्वितीय मोटरसाइकिल (होंडा साइन क्रमांक 28-Q-9373)

– घायल: सुनील कुमार कोसरिया, पिता राजकुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम किसुनगण, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़।

मामले में पंडरिया पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button