छत्तीसगढ़

जिले में कुपोषण की रोकथाम हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित की जाय-कलेक्टर श्रीमती प्रजापति

*जिले में कुपोषण की रोकथाम हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित की जाय-कलेक्टर श्रीमती प्रजापति*

*समय-सीमा की बैठक अधिकारियों को दिए निर्देश*

*विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की*

कवर्धा,  अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कबीरधाम जिले में कुपोषण की रोकथाम हेतु प्रभावी एवं पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उक्तशय के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने ई-ऑफिस के क्रियान्वयन में कबीरधाम जिले का टॉप 5 जिलों में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके लिए उन्होेंने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को गर्भवती एवं एनीमिक महिलाओं तथा छोटे बच्चों को चिन्हित कर उन्हें मुनगा के पौधे का वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मुनगा के पौधे का समुचित वितरण सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के दिशा निर्देशन में इसके लिए कार्य योजना बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा एवं श्री सागर सिंह राज सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थिति थे।
बैठक कलेक्टर ने विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समय-सीमा के प्रकरणों का निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती प्रजापति ने अधिकारी-कर्मचारी के बायोमेट्रिक उपस्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों का अपने कार्यालय एवं कार्य स्थल में पहुंचने के बाद सुबह 10 बजे एवं 5.30 बजे कार्यालय से प्रस्थान करते समय अनिवार्य रूप बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागवार ई-ऑफिस के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को ई-ऑफिस के माध्यम से कार्यालयीन कार्यो को संपादन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में ई-ऑफिस के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक गुरूवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संबंधित लिपिकों का प्रशिक्षण आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में श्रीमती प्रजापति ने कवर्धा स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं छात्रावास के व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डीन एवं छत्तीसगढ़ मेडिकल कार्पोरेशन के अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यो के निर्माण में शत-प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज एवं छात्रावास के व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज छात्रावास के व्यवस्थाओं का अवलोकन कर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती प्रजापति ने विभिन्न विभागों के उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को उच्च न्यायालय के लंबित प्रकरण का विशेष प्राथमिकता से निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले में आयोजित सेवा सेतू शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरणों की समीक्षा करते हुए सभी आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने कहा। इस मौके पर उन्होंने जिले में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को सुघ्घर छत्तीसगढ़ पोर्टल में एंट्री के कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने बोड़ला विकासखण्ड के तरेगांव स्थित शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय के व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को संयुक्त रूप से निरीक्षण का व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के भी निर्देश दिए।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button