छत्तीसगढ़

गन्ना बोनस बढ़ने पर किसानों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का किया स्वागत-अभिनंदन*

*गन्ना बोनस बढ़ने पर किसानों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का किया स्वागत-अभिनंदन*

*बोड़ला सर्किट हाउस में किसानों ने गन्ना भेंट कर जताई खुशी और आभार*

कवर्धा,  अक्टूबर 2026। गन्ने की खरीदी अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किए जाने का निर्णय से उत्साहित किसानों ने आज बोड़ला स्थित सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा का स्वागत-अभिनंदन किया। किसानों ने उन्हें गन्ना भेंट कर इस पहल के लिए बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के कुल 31,022 गन्ना विक्रेता किसानों को लगभग 51.09 करोड़ रुपए की बोनस राशि प्राप्त होगी।

उल्लेखनीय है कि बोनस गणना का आधार बढ़ने से किसानों को 95.95 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस मिलेगा। इस निर्णय से गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा खेती की लागत वहन करने और आगामी फसल की तैयारी में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ, कवर्धा के जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश चंद्रवंशी, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष श्री पंकज वर्मा तथा किसान श्री विनोद वर्मा, श्री महेश वर्मा, श्री टीकाराम साहू, श्री तुलश धुर्वे, श्री प्रदुम्न वर्मा और श्री रामफल वर्मा ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का स्वागत-अभिनंदन किया। किसानों ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार जताया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button